फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel defence system Iron Beam new era of warfare

Israel: आयरन डोम के बाद अब 'आयरन बीम' लेकर आया इस्राइल, पलक झपकते ही लक्ष्य को बनाएगा निशाना

Sat, 02 Nov 2024 08:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

Israel: इस्राइल की एडवांस्ड आयरन बीम लेजर रक्षा प्रणाली अगले साल चालू होने की संभावना है, जिससे उसकी रक्षा क्षमता और मजबूत हो सकता है। देश के रक्षा मंत्रालय ने घरेलू रक्षा कंपनियों राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स, एल्बिट सिस्टम्स के साथ 500 मिलियन डॉलर से अधिक के अनुबंध में निवेश किया है। 

विज्ञापन
Israel defence system Iron Beam new era of warfare
नया घातक हथियार लॉन्च करने की तैयारी में इस्राइल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस्राइल की एडवांस्ड आयरन बीम लेजर रक्षा प्रणाली अगले साल चालू होने की संभावना है, जिससे उसकी रक्षा क्षमता और मजबूत हो सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घरेलू रक्षा कंपनियों राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स और एल्बिट सिस्टम्स के साथ 500 मिलियन डॉलर से अधिक के अनुबंध में निवेश किया है। 

विज्ञापन


आयरन बीम क्या है?
आयरन बीम, आयरन डोम के साथ विकिसत की गई एक रक्षा प्रणाली है, जो मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और मोर्टार जैसे विभिन्न हवाई खतरों को खत्म करने के लिए डिजाइन की गई है। इस्राइल के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रणाली युद्ध के एक नए युग की शुरुआत करेगा, क्योंकि इस्राइल को ईरान और उसके सहयोगियों से ड्रोन और मिसाइल खतरों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


क्या कह रहे अधिकारी?
इस्राइल के रक्षा मंत्रालय के निदेशक जनरल एयाल जमीर ने हाल ही में कहा, यह बताता है कि युद्ध के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। यह जमीन आधारित लेजर प्रणाली अगले एक साल में चालू होने की उम्मीद है। इस प्रणाली का प्रोटोटाइप पहली बार 2021 में दिखाया गया था और तबसे इसका विकास लगातार जारी है। आयरन बीम पर चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब इस्राइल, गाजा और लेबनान में सैन्य कार्रवाई कर रहा है और ईरान के साथ भी तनाव की स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरन बीम कैसे काम करता है?
यह एक उच्च-शक्ति वाली लेजर प्रणाली है, जो लक्ष्यों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह करती है। यह सौ मीटर से लेकर कई किलोमीटर की दूरी से काम कर सकती है। यह इस्राइल की वर्तमान मिसाइल रणनीति से अलग है, जो रडार से पहचान के बाद इंटरसेप्टर मिसाइलों को लॉन्च करने पर निर्भर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लेजर-आधारित रक्षा प्रणाली आयरन डोम से बेहतर प्रदर्शन दे सकती है और यह ज्यादा किफायती और प्रतिक्रिया देने वाली होगी। 

इसके लिए चुनौतियां क्या हैं
आयरन डोम रॉकेट और मिसाइलों को प्रभावी ढंग से नष्ट करता है। लेकिन वह ड्रोन के लिए उतना सफल नहीं है, क्योंकि ड्रोन का आकार छोटा होता है और उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। मौसम की स्थितियां भी आयरन बीम के लिए एक बड़ी चुनौती हैं, क्योंकि बादल, बारिश और धुंध इसके लक्ष्यों को पहचानने की क्षमता को कम कर सकते हैं।

दुनियाभर में लेजर रक्षा प्रणालियां
अनेक देशों ने विभिन्न लेजर रक्षा प्रणालियां विकसित की हैं। अमेरिका की नौसेना ने हवाई जहाजों को नष्ट करने के लिए उच्च शक्ति वाले लेजर का परीक्षण किया है। जबकि ब्रिटेन ने हवाई रक्षा के लिए ड्रैगन फायर पेश किया है। पेंटागन के मुताबिक, चीन और रूस भी उपग्रहों को निशाना बनाने वाली लेजर तकनीक पर काम कर रहे हैं। 


ईरान की लेजर रक्षा प्रणालियों की स्थिति 
ईरान की स्वदेशी लेजर रक्षा प्रणालियों की स्थिति अभी निश्चित है। 2022 में ईरानी मीडिया ने देश के संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा के लिए लेजर हथियार बनाने की क्षमता का दावा किया। खबरों में बताया गया था कि ईरान के पास चीनी निर्मित साइलेंट हंटर लेजर हथियार हो सकता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह आयरन बीम की तुलना में कम शक्तिशाली है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed