{"_id":"607c818d8ebc3ebd082c363b","slug":"israel-covid-vaccination-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात: इस्राइल का टीकाकरण अभियान सफल, जानिए कैसे निकला दुनिया से आगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना को मात: इस्राइल का टीकाकरण अभियान सफल, जानिए कैसे निकला दुनिया से आगे
Mon, 19 Apr 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:40 AM IST
सार
इस्राइल में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया गया है। लोग एप के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और खुद क्लिनिक पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। कोई पेपर वर्क करने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
वैक्सीन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल दुनिया का एक एकमात्र ऐसा देश है जो कोरोना टीकाकरण मामले में सबसे आगे है। कोरोना टीकाकरण में उसने सबसे पहले टीके को मंजूरी देने वाले ब्रिटेन व अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया ये जानना चाहती है उसने इसमें सफलता कैसे प्राप्त की।
विज्ञापन
हगिट फिलो जो ऑडिट पार्टनर हैं उन्होंने बताया इस्राइल ने एक एप बनाया, उस एप से मैंने अपना क्लिनिक में टीके के लिए एक अपॉइंटमेंट बुक किया। उसके चुनने के बाद स्थान और समय की पुष्टि हो गई। इसके बाद क्लिनिक गई, वहां दरवाजे पर मेरा स्वास्थ्य कार्ड स्कैन किया गया। मुझे टीका प्राप्त हुआ। कोई वेटिंग लाइन नहीं थी। किसी ने कोई सवाल नहीं पूछा न कोई किसी तरह का फॉर्म भरा गया।
विज्ञापन
यह सबकुछ एप के माध्यम से हुआ, इसके बाद मुझे टीकाकरण आईडी मिल गई। मैं एप के माध्यम से अपॉइंटमेंट को अपडेट कर सकती थी। उन्होंने बताया कि एक बार जब मैंने पूरी तरह से टीका लगाया, टीकाकरण आईडी डिजिटल रूप से एक विशेष एप में लोड हो गई। जिसे हम "ग्रीन पास" प्राप्त करने के लिए उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
इस ग्रीन पास का उपयोग सिनेमाघरों या सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचने के लिए टीकाकरण के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मैं किसी भी समय अपने फोन का उपयोग करके दिखा सकती हूं, इसलिए कागजी प्रमाण पत्र या कार्ड के साथ जाने की कोई आवश्यकता नहीं है और मुझे विश्वास है कि मैं सुरक्षित हूं और मेरे आसपास के लोग भी।
इस्राइल में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया गया। लोग एप के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। शर्तों के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रत्येक नागरिक के लिए पूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड है, स्वास्थ्य रखरखाव संगठन और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के लिए सुलभ है। इस सेवा प्रणाली को लोगों के लिए काफी सरल बनाया गया है।