फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel carried out airstrikes on Hodeida Yemen in response to Houthi rebels

Israel Attacks Yemen: एयरपोर्ट पर हूतियों के मिसाइल हमले का इस्राइल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बंदरगाह पर गिराए बम

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
सार

इस्राइली हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के जवाब में इस्राइल ने सोमवार को यमन के होदेदा शहर पर हवाई हमले किए। विद्रोहियों के मीडिया कार्यालय के अनुसार, होदेदा बंदरगाह पर कम से कम छह हवाई हमले किए गए। इसके अलावा, बाजिल जिले की एक सीमेंट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से अधिक हवाई हमले हुए। 

विज्ञापन
Israel carried out airstrikes on Hodeida Yemen in response to Houthi rebels
इस्राइल का हवाई हमला। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

इस्राइल ने सोमवार को यमन के लाल सागर के शहर होदेदा बंदरगाह पर हवाई हमले किए। ये हमले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से रविवार को इस्राइल के मुख्य हवाई अड्डे के पास मिसाइल हमले के जवाब में थे। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि ये हमले होदेदा और आसपास के हूती लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।

विज्ञापन


विद्रोहियों के मीडिया कार्यालय ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल ने सोमवार दोपहर को होदेदा बंदरगाह पर कम से कम छह हमले किए। विद्रोहियों ने कहा कि अन्य हमलों में होदेदा प्रांत के बाजिल जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार- 10 से अधिक हवाई हमले हुए
इस्राइली सेना के अनुसार, ये हमले हूती विद्रोही शासन की ओर से इस्राइल और उसके नागरिकों पर बार-बार किए गए हमलों के जवाब में थे, जिसमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और ड्रोन शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि होदेदा बंदरगाह, अल सलाखानाह और अल हवाक इलाकों पर 10 से अधिक हमले हुए, जबकि चार हमले शहर के पूर्व में एक सीमेंट कारखाने पर किए गए। होदेदा बंदरगाह, अदन के बाद लाल सागर का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है, जो यमन के 80 प्रतिशत खाद्य आयात का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास पर दबाव बनाने की तैयारी, गाजा में सैन्य अभियान तेज करेगा इस्राइल, कैबिनेट ने दी मंजूरी


हूतियों के मिसाइल हमले में चार लोग हुए थे घायल
बता दें कि हूती विद्रोहियों ने रविवार को इस्राइल के बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया था। इस हमले में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। युद्ध की शुरुआत के बाद से हवाई अड्डे पर यह मिसाइल हमला पहली बार हुआ। हालांकि, एक घंटे बाद हवाई यातायात शुरू हो गया, लेकिन हमले के कारण कई एयरलाइनों को रद्द करना पड़ा। हवाई अड्डे पर यह हमला इस्राइली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा में युद्ध बढ़ाने के लिए किए गए मतदान के कुछ घंटे बाद हुआ। 

ये भी पढ़ें: Israel Row: यमन से दागी गई मिसाइल ने ठप की इस्राइल की उड़ान सेवा; गाजा जंग पर अहम मतदान से पहले हुआ हमला

नेतन्याहू ने जताई थी जवाबी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार के मिसाइल हमले का बदला लेने की कसम खाई थी। यह मार्च के बाद पहला हमला था। इसे इस्राइल की वायु रक्षा प्रणाली रोक नहीं पाई। हूतियों का यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। उन्होंने गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल और लाल सागर में जहाजों पर हमले किए हैं, जिसे वे फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता बताते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed