फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Preparation to put pressure on Hamas, Israel will intensify military operations in Gaza, Cabinet approves

Israel Hamas War: हमास पर दबाव बनाने की तैयारी, गाजा में सैन्य अभियान तेज करेगा इस्राइल, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Mon, 05 May 2025 11:46 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 05 May 2025 11:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के शीर्ष मंत्रियों की एक प्रभावशाली सुरक्षा कैबिनेट ने सोमवार सुबह बैठक में गाजा में अभियान तेज करने पर चर्चा की। इसमें कैबिनेट मंत्रियों ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की योजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Preparation to put pressure on Hamas, Israel will intensify military operations in Gaza, Cabinet approves
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI

विस्तार

युद्ध विराम को लेकर हमास पर दबाव बनाने के लिए इस्राइल ने कड़े कदम उठाने की तैयारी की है। इस्राइल के एक अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के शीर्ष मंत्रियों की एक प्रभावशाली सुरक्षा कैबिनेट ने सोमवार सुबह बैठक में गाजा में अभियान तेज करने पर चर्चा की। अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अधिक फलस्तीनी क्षेत्र पर दावा किया जाएगा। इससे पहले रविवार को इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान के लिए हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाने की घोषणा की थी।  इस्राइल का कहना है कि हमास पर युद्धविराम को लेकर बातचीत का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'संविधान ही हमारी नींव, यही हमें जोड़ता है', माइक पेंस ने नाम लिए बिना ट्रंप पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पर नहीं थम रहे इस्राइल के हमले
बता दें कि मार्च में हमास के साथ युद्धविराम खत्म होने के बाद से इस्राइल गाजा पर रोज हमले कर रहा है। गाजा सिटी और बेइत लाहिया में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा में 52,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।


इसके अलावा इस्राइल ने मार्च की शुरुआत से ही गाजा में 20 लाख लोगों को भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति रोक दी गई है, ताकि हमास पर बंधकों की रिहाई को लेकर दबाव बनाया जा सके।  सहायता पर रोक लगने से 2.3 मिलियन लोगों का क्षेत्र युद्ध के सबसे बुरे मानवीय संकट में फंस गया है। भुखमरी व्यापक हो गई है और कमी के कारण लूटपाट शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, सेना और सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

यमन ने इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया हमला
यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों ने रविवार को रविवार को इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानों और यात्री यातायात को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मिसाइल हवाई अड्डे तक पहुंच मार्ग के पास गिरी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed