फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel calls for resignation of UN chief over remarks on action in Gaza

UN: हमास का पक्ष लेने पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव पर भड़का इस्राइल, कहा- जल्द दें अपना इस्तीफा

Wed, 25 Oct 2023 09:05 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 09:05 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने गुतारेस से तुरंत इस्तीफा देने को कहा। एर्दान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने महिलाओं और बुजुर्गों की सामूहिक हत्या को लेकर जो समझ दिखाई है, वह यूएन का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

विज्ञापन
Israel calls for resignation of UN chief over remarks on action in Gaza
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, राजदूत लिंडा थॉमस और संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 19 दिन होने जा रहे हैं। हमलों में मौतों का आंकड़ा सात हजार के पार चला गया है। इस युद्ध पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी लगातार इस जंग को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मंगलवार को हो रही चर्चा में कुछ अलग हुआ। चर्चा के बीच, इस्राइल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस पर भड़क गए। उन्होंने उनसे इस्तीफा देने की मांग कर डाली।

विज्ञापन

सामूहिक हत्या को लेकर जो समझ दिखाई...

संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने गुतारेस से तुरंत इस्तीफा देने को कहा। एर्दान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सामूहिक हत्या को लेकर जो समझ दिखाई है, वह संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। मैं उनसे तुरंत इस्तीफा देने की मांग करता हूं। ऐसे लोगों से बात करने का कोई औचित्य नहीं है, जो इस्राइल और यहूदी लोगों के खिलाफ सबसे भयावह अत्याचारों को लेकर संवेदना जताते हैं। मेरे पास शब्द नहीं है।

विज्ञापन

 

 

इस्राइली विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव को मंगलवार को एक भाषण में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।

गुतारेस ने यह कहा था

अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गुतारेस ने कहा था कि यह भी जानना जरूरी है कि हमास ने हमले बेमतलब में नहीं किए होंगे। फलस्तीन के लोग 56 वर्षों से कब्जे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हालांकि, फलस्तीनी लोगों की शिकायतें हमास द्वारा भयावह हमलों को सही नहीं ठहरा सकती हैं। वहीं, ये भयावह हमले फलस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को सही नहीं ठहरा सकते।

आतंकवाद के लिए दे रहे सफाई

इस्राइल के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के भाषण में हमास आतंकवादियों द्वारा अत्याचारों के खिलाफ बोलने के लिए उनके पास केवल एक मिनट था। जबकि आतंकवाद के लिए सफाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यूएन महासचिव पीड़ितों के साथ खड़े होने की बजाय उन्हें अत्याचार के लिए दोषी ठहरा रहे हैं।

हयात ने कहा, ‘फिर कभी नहीं का संदेश की बजाय वह वास्तव में आतंकवादियों से कह रहे हैं कि आपको ऐसा करने की अनुमति है। हम आपके क्रूर आतंकवाद को स्वीकार करते हैं क्योंकि इसके लिए इस्राइल जिम्मेदार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed