फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel begins airstrikes in Gaza following rocket fire news in hindi

Israel: रॉकेट हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी पर की ताबड़तोड़ बमबारी

Fri, 07 Apr 2023 05:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, यरुशलम
पीटीआई, यरुशलम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 05:48 AM IST
सार

इस्राइल के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यरुशलम के ओल्ड सिटी के मध्य में स्थित अल-अक्सा मस्जिद में इस सप्ताह की हिंसा के सिलसिले में फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दोनों मोर्चों पर रॉकेट दागे गए।

विज्ञापन
Israel begins airstrikes in Gaza following rocket fire news in hindi
गाजा में दागे गए रॉकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली और फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस्राइल पर रॉकेट हमलों के बाद राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को देश पर किए गए रॉकेट हमलों के बाद कड़े तेवर दिखाए। इस्राइल्र ने गाजा में बमबारी की। इस्राइली सेना के मुताबिक, शुक्रवार तड़के दक्षिणी क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। 

विज्ञापन


इजरायली सेना के मुताबिक, गाजा के हमास आतंकवादी समूह से संबंधित चार स्थलों पर बमबारी की थी। रॉकेट हमलों के एक दिन बाद गाजा पट्टी के लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। इस्राइल के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यरुशलम के ओल्ड सिटी के मध्य में स्थित अल-अक्सा मस्जिद में इस सप्ताह की हिंसा के सिलसिले में फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दोनों मोर्चों पर रॉकेट दागे गए। इस्राइली पुलिस ने आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड के साथ इमारत पर धावा बोल दिया। मस्जिद में हुए हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन


इस्राइल ने दिया जवाब 
हवाई हमले तब हुए जब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर रहे थे। नेतन्याहू ने कहा, हम अपने दुश्मनों पर हमला करेंगे और वह आक्रामकता की कीमत चुकाएंगे। उन्होंने कहा, इजरायल अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद बाहरी खतरों का सामना करने के लिए एकजुट रहता है। लेबनान से इजरायल पर 30 से अधिक रॉकेट दागे गए। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मुंहतोड़ जवाब देने का वादा किया। इन हमलों की वजह से कम से कम दो लोगों को घायल होने की सूचना मिली है।  सेना ने कहा कि 25 को उसके आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया। पांच रॉकेट इजरायली क्षेत्र में गिरे और बाकी हमलों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने हमास के सुरक्षा उल्लंघनों के जवाब में हथियारों के कारखानों पर हमला किया
इस्राइल मीडिया के मुताबिक, रक्षा बलों ने दो सुरंगों पर हमला किया है, पहला उत्तरी गाजा शहर बेत हनून में स्थित है और दूसरा खान यूनिस के दक्षिणी गाजा शहर के पास है। आईडीएफ ने गुरुवार को गाजा पट्टी से रॉकेट हमलों और लेबनान से एक प्रमुख रॉकेट बैराज का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के दिनों में हमास के सुरक्षा उल्लंघन के जवाब में हमले किए गए थे। सेना का कहना है, दो सुरंगें इस्राइली क्षेत्र में नहीं घुसीं और इस्राइली नागरिकों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं किया।


आईडीएफ गाजा पट्टी से होने वाली सभी आतंकी गतिविधियों के लिए हमास आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार मानता है और इसे इस्राइल के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन के परिणामों का सामना करना पड़ेगा। द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने आईडीएफ का हवाला देते हुए कहा, पश्चिमी और ऊपरी गलील में दक्षिणी लेबनान से 34 रॉकेट लॉन्च किए जाने के बाद यह हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed