फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attacks on refugee camp 50 people killed Israel Hamas war row

Israel War: इस्राइल ने शरणार्थी शिविर पर की बमबारी, 50 की मौत, गाजा में आईडीएफ के दो सैनिकों की गई जान

Wed, 01 Nov 2023 01:32 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:32 AM IST
सार

गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। आईडीएफ ने मृतकों सैनिकों की पहचान सार्जेंट रामत गण और सार्जेंट रोई वोल्फ के रूप में की है। दोनों सैनिकों की उम्र महज 20 साल थी।

विज्ञापन
Israel attacks on refugee camp 50 people killed Israel Hamas war row
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने हमला कर दिया। हमले में 50 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अब तक इस हमले को लेकर इस्राइल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, गाजा में हमास आतंकियों ने इस्राइली सेना के जवानों की भी जान ली है। बता दें, इस्राइली लोगों ने अपहरणों और हत्याओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में अपील दायर की है।
विज्ञापन


मिस्र-जॉर्डन ने की निंदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने इस्राइली हवाई हमलों को अमानवीय बताया है। मिस्र ने कहा कि यह हमला अतंरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। इस्राइल अस्पताल, शरणार्थी शिविरों पर हमला करता है। मिस्र ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायली हमलों को रोकने और गाजा के निवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मिस्र के अलावा, जॉर्डन ने भी कड़े शब्दों में इस्रायली हमले की निंदा की। वहीं, सऊदी अरब ने कहा कि इस्राइल सुरक्षा बल बार-बार जहां नागरिक है, वहीं हमला कर रहा है। यह गलत है। 
विज्ञापन


20 साल के दो इस्राइली सैनिकों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। आईडीएफ ने मृतकों सैनिकों की पहचान सार्जेंट रामत गण और सार्जेंट रोई वोल्फ के रूप में की है। दोनों सैनिकों की उम्र महज 20 साल थी। आईडीएफ का कहना है कि उत्तरी गाजा में दोनों जवान मारे गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने धव्स्त की आतंकी चौकी
आईडीएफ ने बताया कि इस्राइली सेनाएं हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा पट्टी के अंदर भीषण लड़ाई लड़ रही हैं। इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में स्थित हमास के आतंकी चौकियों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों आतंकियों की मौत हो गई। यहां से सेना ने कई विस्फोटक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिसमें एंटी टैंक मिसाइल, लॉन्चिंग सेल सहित कई आधुनिक युद्ध उपकरण शामिल हैं। इस्राइली रक्षा बलों ने दावा किया है कि उन्होंने शरणार्थी शिविर पर हमला कर हमास के सेंट्रल जबालिया बटालियन के कमांडर इब्राहिम बियारी को मार डाला है। वहीं, हमास का कहना है कि शिविर में उसका कोई नेता मौजूद नहीं था।


हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed