फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attack Rafah more than 70 killed UN and WHO expressed concern

Israel War: इस्राइल का राफा पर हमला, 70 से ज्यादा की मौत, यूएन और डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता

Tue, 13 Feb 2024 04:54 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 04:54 AM IST
सार

युद्धग्रस्त गाजा के राफा में हमले के बाद मिस्र ने इस्राइल के साथ किए गए दशकों पुराने शांति समझौते को खत्म कर सैन्य दखल की धमकी दी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
Israel attack Rafah more than 70 killed UN and WHO expressed concern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) को गाजा में राफा पर हमले का आदेश दिया। इस हमले में रविवार से सोमवार शाम तक राफा में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


हमले के बाद मिस्र ने इस्राइल के साथ किए गए दशकों पुराने शांति समझौते को खत्म कर सैन्य दखल की धमकी दी है। वहीं, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जाहिर की है। इसपर डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि गाजा के लाखों लोगों के लिए राफा आखिरी ठिकाना है।  
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने सोमवार को इस्राइली पीएम नेतन्याहू से युद्धविराम की अपील करते हुए कहा कि राफा पर इस्राइली हमलों के बाद गाजा के लोगों के पास अब सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र ने किया था सैन्य दखल न करने का वादा
मिस्र ने चेतावनी दी थी कि अगर इस्राइल यहां हमला करता है, तो 40 वर्ष पुराने उस शांति समझौते को तोड़ दिया जाएगा, जिसमें मिस्र ने इस्राइल के खिलाफ सैन्य दखल न करने का वादा किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू से कहा था कि वे राफा पर बिना सोचे समझे हमला नहीं करें। दूसरी तरफ नीदरलैंड की एक अदालत ने आदेश दिया है कि इस्राइल को एफ-35 के पार्ट्स मुहैया न कराए जाएं।

यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने दी चेतावनी
इधर, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क का कहना है कि गाजा में संभावित पूर्ण इस्राइली सैन्य घुसपैठ भयानक है, क्योंकि लगभग 1.5 मिलियन फलस्तीनियों के पास भागने के लिए कोई और जगह नहीं है। भारी तादाद में नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है।


वोल्कर तुर्क ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के तत्काल युद्धविराम के आह्वान को दोहराते हुए दुनियाभर से ऐसा दोबारा नहीं होने देने का आग्रह किया। उन्होंने युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी और कहा कि राफा में इस्राइली सैन्य अभियान की संभावना परिस्थितियों के अनुसार और अधिक भयावह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed