फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attack on Gaza Israeli security cabinet rejects Joe Biden statement

Israel War: गाजा पर इस्राइल का ताबड़तोड़ हमला, इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने बाइडन के इस बयान को किया खारिज

Fri, 15 Dec 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 06:03 AM IST
सार

गाजा के दक्षिणी किनारे पर अस्थायी तंबुओं में खचाखच भरी महिलाएं और पुरुष राफा के मुर्दाघर में रोते दिखे। यहां बुधवार रात भर हुए हवाई हमलों में मारे गए लोगों के शव खून से सने कफन में लिपटे हुए रखे गए थे।

विज्ञापन
Israel attack on Gaza Israeli security cabinet rejects Joe Biden statement
गाजा पर इस्राइल के हमले जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी की पूरी सीमा पर हमला किया, जिससे वहां रहने वाले कई परिवार मारे गए। इस बीच, अमेरिका ने इस्राइल को हमास के विरुद्ध लक्ष्यीकरण और सटीक करने की मांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन को तेल अवीव भेजा है। पूरे गाजा में भीषण युद्ध छिड़ने पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पूर्ण मानवीय तबाही की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

गाजा के दक्षिणी किनारे पर अस्थायी तंबुओं में खचाखच भरी महिलाएं और पुरुष राफा के मुर्दाघर में रोते दिखे। यहां बुधवार रात भर हुए हवाई हमलों में मारे गए लोगों के शव खून से सने कफन में लिपटे हुए रखे गए थे। इनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल थे। अबू धाबा और अशौर परिवारों के 26 लोगों के हवाई हमलों में मारे जाने की सूचना है। इसके बाद पड़ोसी फादेल शाबान क्षेत्र में एक सुरक्षित शिविर में 10 लोग मारे गए। उधर, इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने बाइडन द्वारा हमलों को अंधाधुंध बताने का बयान खारिज कर दिया है। बाइडन ने अंधाधुंध बमबारी में सटीकता को कहा था, ताकि बेगुनाहों को बचाया जा सके। 

विज्ञापन

दबाव नहीं मानेंगे : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम युद्ध को अंत तक जारी रख रहे हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद कह रहा हूं कि कुछ भी हमें रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा, हमास आतंकियों को खत्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 18,600 फलस्तीनी मरे
हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्तूबर से अब तक इस्राइली हमले में 18,600 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। फलस्तीनी सेंटर फॉर पॉलिसी एंड सर्वे रिसर्च के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि लोगों में हमास का समर्थन बढ़ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed