फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel army says 50 rockets fired from lebanon in safed area us warned idf

Israel: हिजबुल्ला ने इस्राइल पर दागे 50 से ज्यादा रॉकेट; अमेरिका ने दी हथियारों की सप्लाई रोकने की धमकी

Wed, 16 Oct 2024 07:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

अधिकतर रॉकेट को इस्राइल की हवाई सुरक्षा द्वारा हवा में ही तबाह कर दिया गया। कुछ रॉकेट रिहायशी इलाकों में गिरे, लेकिन उनसे भी कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
israel army says 50 rockets fired from lebanon in safed area us warned idf
लेबनान से इस्राइल पर दागे गए रॉकेट्स - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइली सेना ने कहा है कि लेबनान की तरफ से बीती रात उनके साफेद इलाके में 50 से ज्यादा रॉकेट्स दागे। हालांकि इन हमलों में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इस्राइली सेना ने बताया कि देर रात करीब 1.40 बजे के करीब लेबनान की तरफ से हमला हुआ। हालांकि अधिकतर रॉकेट को इस्राइल की हवाई सुरक्षा द्वारा हवा में ही तबाह कर दिया गया। कुछ रॉकेट रिहायशी इलाकों में गिरे, लेकिन उनसे भी कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत
इस्राइल के तटीय शहर अशोद में मंगलवार को हुए एक आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल मंगलवार को एक आतंकी ने लोगों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में फर्स्ट सार्जेंट आदिर कदोश (33) गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। आतंकी की पहचान 28 साल के मोहम्मद दारदौना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकी गाजा के जाबालिया का निवासी था और फिलहाल वेस्ट बैंक में रह रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पैदल ही इस्राइली इलाके में दाखिल हुआ और जब पुलिस ने उसे देखकर रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक एंबुलेंस ड्राइवर ने आतंकी को गोली मार दी। 
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्राइल को दी चेतावनी
व्हाइट हाउस ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में गाजा में मानवीय मदद को बेहतर नहीं किया गया तो वह इस्राइल को हथियारों की सप्लाई रोक देंगे। अमेरिका ने कहा कि हाल के महीनों में गाजा में भेजी जा रही मानवीय मदद में कमी आई है। इस्राइली मीडिया के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल की सरकार को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें बीते कुछ महीनों में गाजा पट्टी में भेजी जा रही राहत सामग्री में कमी को लेकर नाराजगी जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed