{"_id":"612ff49a8ebc3eb7827aab12","slug":"israel-approves-easing-of-gaza-strip-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति: इस्राइल ने गाजा पट्टी की नाकेबंदी में ढील को मंजूरी दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शांति: इस्राइल ने गाजा पट्टी की नाकेबंदी में ढील को मंजूरी दी
Thu, 02 Sep 2021 03:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जेरुसलम।
एजेंसी, जेरुसलम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:16 AM IST
सार
कोगैट के मुताबिक यह कदम लंबे समय तक इस क्षेत्र में सुरक्षा व स्थायित्व को बनाए रखने की शर्त पर उठाए गए हैं। इस्राइल और मिस्र ने 2007 में गाजा पट्टी की नाकेबंदी की थी। इसके बाद हमास ने चुनाव जीतकर क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने बुधवार को गाजा पट्टी की नाकेबंदी में ढील को मंजूरी दी है। इस घोषणा से एक दिन पहले ही इस्राइल के अधिकारियों ने गाजा में पुनर्निर्माण के लिए जरूरी निर्माण सामाग्री के आयात की छूट दी थी।
विज्ञापन
फलस्तीन के विषयों से जुड़े इस्राइली सुरक्षा निकाय कोगैट ने एक बयान में कहा कि सरकार ने गाजा पट्टी के मात्स्यिकी क्षेत्र में विस्तार करने, करेम शालोम मार्ग को खोलने, क्षेत्र में जलापूर्ति बढ़ाने और इस्राइल आने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इस्राइल का कहना है कि हमास और इस्लामिक आतंकवादियों को एक दायरे में रोके रखने के लिए नाकेबंदी जरूरी है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि नाकेबंदी सामूहिक सजा है, जिससे गाजा की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। 2008 से अब तक इस्राइल और हमास के बीच चार बड़ी झड़पें हुई हैं। आखिरी झड़प मई में हुई थी, जिसके बाद से इस्राइल ने नाकेबंदी कड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
बीते हफ्तों में दोनों पक्षों में फिर से तनाव बढ़ने लगा था, क्योंकि हमास ने गुब्बारों दहनशील सामग्री में भरकर इस्राइल में छोड़ दी थी, जिससे कई स्थानों पर जंगलों में आग लग गई।
इसके अलावा हमास की तरफ से इस्राइल के साथ लगी सीमा पर हिंसक प्रदर्शन भी किए थे, जिनमें एक इस्राइली सैनिक व गाजा के कुछ लोगों की मौत हो गई थी।