{"_id":"5dfd2d638ebc3e87f62f631b","slug":"israel-air-force-targets-palestine-hamas-after-attack-from-gaza-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा पट्टी से हमले के बाद इस्राइली का हमास पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गाजा पट्टी से हमले के बाद इस्राइली का हमास पर हमला
Sat, 21 Dec 2019 01:51 AM IST
आसिम खान
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
इस्राइली सेना
- फोटो : रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल की वायुसेना ने फलस्तीन की तरफ से दोबारा प्रक्षेपास्त्र दागे जाने के बाद 24 घंटों में दूसरी बार हमास पर हमले किए हैं। इस्राइली सेना ने बताया कि गाजा से बृहस्पतिवार शाम को इस्राइल की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया। इससे पहले बुधवार को भी एक प्रक्षेपास्त्र दागा गया था।
विज्ञापन
इस्राइली सेना के मुताबिक ‘कुछ समय पहले, गाजा से दागे गए प्रक्षेपास्त्र के जवाब में इस्राइल के विमान ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास आतंकी संगठन के एक नौसेन्य ठिकाने’ और उत्तरी गाजा में ‘एक सैन्य परिसर’ को निशाना बनाया।
विज्ञापन
गाजा में फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि हमास में तीन स्थानों पर हमले हुए जिनसे नुकसान हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि इस्राइल ने अपनी एक बस्ती में फलस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद लड़ाकू विमानों से हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी में हथियारों की एक इकाई पर हमला किया।
विज्ञापन