फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel accused of pager explosion in Lebanon - Hezbollah's pager was tampered before reaching Lebanon

Lebanon: 56 ग्राम विस्फोटक, निशाने पर 3000 लोग; इस्राइल पर आरोप- लेबनान पहुंचने से पहले हुई पेजर में छेड़छाड़

Thu, 19 Sep 2024 04:42 AM IST
शिव शुक्ला न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Sep 2024 04:42 AM IST
सार

हिजबुल्ला ने भी इन हमलों के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को हुए इन हमलों में बुधवार तक 12 मौतें हो चुकी हैं।  वहीं, दूसरी तरफ इस्राइली सेना ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Israel accused of pager explosion in Lebanon - Hezbollah's pager was tampered before reaching Lebanon
लेबनान में हजारों पेजर में धमाके - फोटो : Mehr News

विस्तार

लेबनान और सीरिया में हुए अलग-अलग पेजर धमाकों के लिए अमेरिका ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हिजबुल्लाह ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो को 3,000 पेजर का बड़ा ऑर्डर दिया था। अधिकारियों ने दावा किया इन्हीं की बैटरी के बगल में बहुत कम करीब एक या दो आउंस (लगभग 56 ग्राम) विस्फोटक लगाया गया।

विज्ञापन

हिजबुल्ला ने भी इन हमलों के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को हुए इन हमलों में बुधवार तक 12 मौतें हो चुकी हैं।  वहीं, दूसरी तरफ इस्राइली सेना ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ताइवान की कंपनी से 3,000 पेजर की लेबनान में आपूर्ति के बाद इन्हें हिजबुल्लाह के सदस्यों को बांट दिया गया। कुछ पेजर हिजबुल्लाह के ईरान और सीरिया स्थित सहयोगियों के पास भी पहुंचे। इनमें अधिकतर पेजर एआर924 मॉडल के थे। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक, पेजर की खेप लेबनान पहुंचने से पहले इनमें छेड़छाड़ कर विस्फोटक लगाया गया।  साथ ही एक छोटा स्विच भी लगाया गया, जिससे एक ही वक्त पर अलग-अलग जगहों पर धमाके किए जा सकें।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे लेबनान में इन पेजर पर एक मैसेज आया, जो दिखने में तो हिजबुल्ला का भेजा संदेश लग रहा था, लेकिन वास्तविकता में यह पेजर में लगे बम को एक्टिवेट करने के लिए था। कुछ ही सेकंड में लेबनान में कई जगह धमाके हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा सिर्फ ब्रांड, सभी पेजर हंगरी में बने : ताइवानी कंपनी
वहीं, ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो ने बुधवार को बयान जारी किया कि लेबनान और सीरिया में जिन पेजर में विस्फोट हुआ है उनमें सिर्फ उसके ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया गया है। इन पेजर का निर्माण हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट स्थित बीएसी कंसल्टिंग केएफटी ने किया था। गोल्ड अपोलो ने एक बयाननें कहा, हमने एक सहयोग समझौते के तहत बीएसी को कुछ खास क्षेत्रों में उत्पाद की बिक्री के लिए हमारे ब्रांड ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया है। लेकिन उत्पादों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह से बीएसी की जिम्मेदारी है। हमारे बीच बीते तीन वर्षों से इस सिलसिले में अनुबंध है। 

मोबाइल फोन को लेकर चेताया था
हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने इस साल फरवरी में सेलफोन के इस्तेमाल पर आगाह कर इसे रोकने को कहा था। उसने इसे इस्राइली निगरानी का बड़ा उपकरण बताते हुए दावा किया कि यह फोन असल में सब सुनता है और हमारी जासूसी का सबसे बड़ा हथियार है। हमारे और हमारे परिवार के पास मोबाइल के रूप में एक एजेंट है। इसके बाद से हिजबुल्ला के सदस्य आपसी संवाद के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। आपस में संवाद के लिए उन्होंने पेजर का विकल्प चुना व  ताइवानी कंपनी को 3000 से अधिक पेजर ऑर्डर किए।

तकनीक का किया गया दुरुपयोग
लेबनान सीरिया में हुए धमाकों ने एक बार फिर तकनीक के दुरुपयोग की बानगी पेश की है। शुरुआती दावों में कहा जा रहा है कि पेजर में थोड़ा सा उलटफेर कर इस पर सुनियोजित ढंग से मौत का फरमान भेज दिया गया। तकनीक की मदद से किसी भी उपकरण को बड़ी तबाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


हमले की खबर तक नहीं होती
इस तकनीक का इस्तेमाल कई तरह के हमलों के लिए किया जा सकता है। अलग अलग जगह बड़ी संख्या में लोगों को खत्म करने के लिए, किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए और दूर बैठकर इमारतों को गिराने के लिए। सबसे खास बात यह है कि जिन्हें निशाना बनाया जाता है उन्हें खबर तक नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed