फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic state could attack on us within six month, Pentagon official warns

बड़ा खतरा: छह महीने के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता है इस्लामिक स्टेट, पेंटागन ने जारी की चेतावनी

Wed, 27 Oct 2021 12:20 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 12:20 PM IST
सार

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान स्थित इस्लामिक स्टेट छह महीने के भीतर अमेरिका पर बड़ा हमला कर सकता है।

विज्ञापन
Islamic state could attack on us within six month, Pentagon official warns
इस्लामिक स्टेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी को अंदेशा है कि अफगानिस्तान स्थित इस्लामिक स्टेट छह महीने के भीतर अमेरिका पर बड़ा हमला कर सकता है। अमेरिकी रक्षा उच्च सचिव कॉलिन काहल ने कहा है कि अमेरिका भले ही अफगानिस्तान से लौट गया हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। काहल ने कहा कि तालिबान भले ही अफगानिस्तान में युद्ध जीत लिया हो लेकिन उसे अभी इस्लामिक स्टेट के चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी यह आकलन करना मुश्किल है कि तालिबान इस्लामिक स्टेट के आतंक को रोकने में कामयाब हो पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आतंकी समूह अफगानिस्तान पर हमला करने की कोशिश करता है तो यह अमेरिका के लिए भी खतरा होगा।

विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट और तालिबान एक-दूसरे के दुश्मन
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन और तालिबान एक-दूसरे के दुश्मन हैं। इसलिए तालिबान को संभलकर चलना होगा। इस्लामिक स्टेट के पास कुछ हजार आतंकियों का कैडर है जिसे वह बढ़ाने में जुटे हुए हैं और अमेरिका सहित अन्य देश में अपने कैडर को बढ़ाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed