फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamabad High Court refuses to give immediate relief to Imran Khan who is serving a three year sentence

Pakistan: अभी जेल में ही रहेंगे इमरान खान, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने तत्काल राहत देने से किया इनकार

Wed, 09 Aug 2023 08:53 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 08:53 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। वहीं जज ने आश्वासन दिया कि उनके मामले पर चार से पांच दिनों में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
Islamabad High Court refuses to give immediate relief to Imran Khan who is serving a three year sentence
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि वह बाहर निकलने के अपने कानूनी दांवपेच चल रहे हैं। लेकिन उनको बुधवार को झटका देते हुए पाक कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


वर्तमान में इमरान खान अटक जेल में बंद हैं। इमरान खान ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से एक याचिका दायर की और अपनी तीन साल की सजा को रद्द करने की मांग की। याचिका में उन्होंने कहा कि तोशाखाना मामले में ट्रायल कोर्ट का फैसला कानून के खिलाफ है। 
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश फारूक ने दलीलें सुनने के बाद निलंबन के रूप में राहत देने से इनकार कर दिया और घोषणा की कि याचिका अगले चार से पांच दिनों के भीतर नियमित सुनवाई के लिए तय की जाएगी। उन्होंने संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया। जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष अपने वकीलों के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में कीड़े-मकौड़ों के बीच रहे इमरान खान
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद इमरान की हालात काफी खराब है। उन्होंने अपने वकीलों से कह कि उन्हें वे जल्दी अटक जेल से बाहर निकालें और बताया कि वह ऐसी कोठरी में नहीं रहना चाहते जहां दिन में मक्खियां और रात में कीड़े-मकौड़े भरे रहते हैं।


तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा हुई
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले साल 21 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में झूठे बयान और गलत चीजों की घोषणा करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब खान को गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान को नौ मई को इस्लामाबाद में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था और सैन्य प्रतिष्ठ्रानों में आग लगा दी थी। वहीं अब इमरान खान पर देश भर में 140 से अधिक मामले हैं और उन पर आतंकवाद, हिंसा, ईशनिंदा, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed