{"_id":"5cbe704fbdec2214154ec453","slug":"isis-hand-in-srilanka-blast-pic-of-3-suicide-bombers-trol","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका हमलों के पीछे ये 3 कथित आत्मघाती हमलावर, तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका हमलों के पीछे ये 3 कथित आत्मघाती हमलावर, तस्वीरें आईं सामने
Tue, 23 Apr 2019 07:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस आतंकी
- फोटो : PTI
श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट के पीछे तीन आईएसआईएस आतंकियों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बात का दावा कुछ टेलिग्राम चैनलों ने सोमवार को किया है। बता दें कि इसाइयों के त्योहार ईस्टर के दिन राजधानी कोलंबो समेत 3 शहरों में चर्चों और होटलों पर हमले में 290 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि इन तस्वीरों में कुछ हद तक विश्वसनीयता है क्योंकि तीनों में एक जाहरान हाशिन है जो नैशनल तवाहिद जमात (NTJ) का ऑपरेटिव है। टेलिग्राम चैनलों ने तीनों कथित आत्मघाती हमलावरों का नाम अबुल बर्रा, अबुल मुख्तार और अबु उबैदा बताया है। फिलहाल खुफिया एजेंसियां अमाक जैसे आईएस के मुखपत्रों के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का अभी भी इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
एक इंटेलिजेंस अफसर ने सोमवार को बताया, '(कथित आत्मघाती हमलावरों के) जो नाम दिए गए हैं, वे वैसे ही हैं जैसे आईएस अबु बकर अल बगदादी के प्रति निष्ठा जताने वाले लड़ाकों को देता है। तीनों कथित आत्मघाती हमलावरों में सिर्फ उबैदा ऐसा है, जिसका फोटो बिना किसी नकाब का है। एजेंसियां अभी भी बाकी दो की पहचान की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन