फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ishaq Dar said Pakistan commitment to security of Chinese citizens

Pakistan: 'चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे', उप प्रधानमंत्री डार ने दिया भरोसा

Wed, 30 Oct 2024 12:47 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

उप प्रधानमंत्रा इशाक डार ने कहा कि ज्यादातर हमलावरों को पकड़ लिया गया है। हम पाकिस्तान में चीनी लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
Ishaq Dar said Pakistan commitment to security of Chinese citizens
इसाक डार - फोटो : Pti
loader

विस्तार

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे लगातार हमलों से चीन नाराज है। बीजिंग ने इस्लामाबाद के सामने भी यह खुलकर जाहिर किया है। ऐसे में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि देश में रहने वाले चीनी नागरिकों के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि चीनी श्रमिकों को निशाना बनाने वाले अधिकतर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


'कई संदिग्धों को पकड़ा गया'
डार ने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान-चीन संस्थान के एक सम्मेलन में की, जिसका शीर्षक था '75 पर चीन: प्रगति, परिवर्तन और वैश्विक नेतृत्व की यात्रा'। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्तृत जानकारी दिए बिना विदेश मंत्री डार ने पुष्टि की कि अधिकारियों ने हाल की घटनाओं में शामिल कई संदिग्धों को पकड़ा है।
विज्ञापन


उप प्रधानमंत्रा इशाक डार ने कहा, 'ज्यादातर हमलावरों को पकड़ लिया गया है। हम पाकिस्तान में चीनी लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इन संदिग्धों को उचित प्रक्रिया के बाद न्याय का सामना करना पड़ेगा और अगले महीने राष्ट्रपति जरदारी की चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आगे की जानकारी सीधे साझा की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची के हवाई अड्डे के पास हुआ था आत्मघाती हमला
इस महीने की शुरुआत में कराची के हवाई अड्डे के पास एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। इस हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए थे और 10 अन्य घायल हो गए थे। इस अवसर पर चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने इन खतरों पर बीजिंग की चिंता व्यक्त की और चीनी नागरिकों तथा निवेशों की सुरक्षा के लिए आगे की कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी के लिए चीनी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।


सीपीईसी प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को किया जा रहा टारगेट
चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कोरिडोर (सीपीईसी) से जुड़े चीनी नागरिकों पर भी पहले हमले हो चुके हैं। यह चीन के लिए अहम प्रोजेक्ट है और चीन इसमें करोड़ो डॉलर खर्च कर चुका है। इंटेलिजेंस एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक चीन 2022 से ही सीपीईसी पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों और कर्मचारियो की सुरक्षा को लेकर परेशान था। चीन ने तब भी पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए चीनी सिक्योरिटी एजेंसी की यूनिट तैनात करने को कहा था लेकिन तब पाकिस्तान ने उसे ख़ारिज कर दिया था। लेकिन अब चीन की तरफ से दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed