फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ishaq Dar back in Pakistan after 5-year self-exile vows to take country out of economic vortex

Pakistan: पांच साल के निर्वासन से पाकिस्तान लौटे डार, बोले- एक बार फिर देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालेंगे

Tue, 27 Sep 2022 05:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 27 Sep 2022 05:17 PM IST
सार

इशाक डार को वित्त मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया था। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार दोनों मौजूद थे। इसके अलावा नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के अन्य नेता भी इस बैठक में मौजूद थे। 

विज्ञापन
Ishaq Dar back in Pakistan after 5-year self-exile vows to take country out of economic vortex
इशाक डार

विस्तार

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था सुधारने और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मदद के लिए पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार अपने स्व-निर्वासन को समाप्त कर वापस पाकिस्तान लौट आए हैं। वे लंदन में रह रहे थे, सोमावर को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ वापस आए डार के दोबारा वित्त मंत्री बनाने की हाल ही में घोषणा की गई थी। इससे पहले वर्तमान वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने पद से इस्तीफा दे दिया।  

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी होने के बाद 2017 से आत्म-निर्वासन में रहे इशाक डार सोमवार को नूर खान एयरबेस पर उतरे। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को आर्थिक संकट से बाहर निकालेंगे। तीन बार वित्त मंत्री रहे डार ने कहा कि हम 1999 और 2013-14 की तरह एक बार फिर सकारात्मक आर्थिक दिशा में आगे बढ़ेंगे। कहा जा रहा है कि आज उनके सीनेटर-चुनाव में संसद के ऊपरी सदन की शपथ लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इशाक डार को वित्त मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया था। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार दोनों मौजूद थे। इसके अलावा नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के अन्य नेता भी इस बैठक में मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक बयान में डार की नियुक्ति की घोषणा की थी। इशाक डार पिछले पांच साल से लंदन में निर्वासन पर रह रहे थे। 2017 में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा था। इशाक डार नवाज शरीफ के रिश्तेदार भी हैं। उनके बेटे की शादी नवाज शरीफ की एक बेटी से हुई है।   


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिफ्ताह इस्माइल ने अपना इस्तीफा नवाज शरीफ को सौंपा था। नवाज शरीफ पहले ही भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं और लंदन में रह रहे हैं, लेकिन उनके फैसलों को पार्टी के लिए बाध्यकारी माना जाता है। पीएमएल-एन की ओर से जारी बयान में इस्माइल ने कहा, मैंने चार महीने तक अपनी पूरी क्षमता से काम किया और पार्टी व देश के प्रति वफादार रहा हूं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुश्किल आर्थिक चुनौतियों के बीच जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इस्माइल की सराहना भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed