फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Is She Indian Or Black?": Trump On Kamala Harris

US Election: ट्रंप का सवाल- कमला अश्वेत हैं या भारतीय? राजनीतिक लाभ के लिए नस्ल के इस्तेमाल का भी लगाया आरोप

Thu, 01 Aug 2024 04:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Aug 2024 04:39 AM IST
सार

अमेरिका में रिब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि डेमोक्रेट कमला हैरिस राजनीतिक लाभ के लिए अपनी नस्ल का इस्तेमाल कर रही हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कमला अश्वेत हैं या भारतीय हैं।

विज्ञापन
"Is She Indian Or Black?": Trump On Kamala Harris
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी नस्ल का इस्तेमाल कर रही हैं। बुधवार को एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कमला हैरिस अश्वेत हैं या भारतीय हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने शिकागो में आयोजित नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक में एक पैनल को बताया, "वह हमेशा भारतीय मूल की थीं और केवल भारतीय विरासत को बढ़ावा दे रही थीं। कई साल पहले अचानक वह अश्वेत हो गईं, तब तक मुझे नहीं पता था कि वह अश्वेत हैं।’’
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा, ''अब वह अश्वेत के रूप में जानी जाना चाहती है। इसलिए मुझे नहीं पता, क्या वह भारतीय है या अश्वेत है?  मैं दोनों में से किसी एक का सम्मान करता हूं, लेकिन जाहिर तौर पर वह नहीं करती, क्योंकि वह पूरी तरह से भारतीय थी और फिर अचानक उसने बदलाव किया और वह एक अश्वेत व्यक्ति बन गई।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में पहली अश्वेत महिला और दक्षिण-एशियाई विरासत वाली उपराष्ट्रपति हैं।

कैरीन जीन पियरे ने ट्रंप की आलोचना की
वहीं  डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने कहा है कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति हैं और ट्रंप को उनका सम्मान करना चाहिए।  पियरे ने कहा, "किसी को यह बताने का अधिकार नहीं है कि वे कौन हैं और कैसे पहचानते हैं। यह किसी का अपना निर्णय है। लेकिन यह अपमान जनक है कि आप कमला हैरिस के लिए इस तरह बात कर रहे हैं। कमला अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं और हमको उनका सम्मान करना होगा। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप पूर्व राष्ट्रपति हैं तो इस तरह की बाते करेंगे।’’


कमला हैरिस के समर्थकों की संख्या बढ़ रही है
कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी बढ़ती जा रही है। सात अहम राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बढ़त बनाई हुई थी, वो कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद से लगातार कम हो रही है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा सर्वेक्षणों में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कमला हैरिस को 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है तो 47 प्रतिशत ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है। 

इन सात राज्यों की भूमिका अहम
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुछ राज्यों की अहम भूमिका है, इन्हें स्विंग स्टेट कहा जाता है। यहां दोनों प्रमुख पार्टियों को आबादी का समान समर्थन प्राप्त होता है और आखिरी समय में ये राज्य किसी भी पार्टी के पक्ष में जा सकते हैं। इनमें एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, विस्कॉन्सिन और पेंसिल्वेनिया का नाम गिना जा सकता है। ताजा सर्वेक्षणों में पता चला है कि कमला हैरिस ने मिशिगन में ट्रंप पर 11 पॉइंट की बढ़त बनाई हुई है। वहीं नेवादा में दो पॉइंट की और एरिजोना और विस्कॉन्सिन में भी दो-दो पॉइंट की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed