{"_id":"69ce89ea7558009104071d31","slug":"irgc-fatehin-unit-commander-mohammad-ali-fathalizadeh-killed-us-israel-airstrikes-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया: ईरान को लगा तगड़ा झटका, अमेरिकी हमले में IRGC कमांडर फतह अलीजादेह की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया: ईरान को लगा तगड़ा झटका, अमेरिकी हमले में IRGC कमांडर फतह अलीजादेह की मौत
Thu, 02 Apr 2026 08:53 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:53 PM IST
सार
अमेरिका-इस्राइल से जारी जंग में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। आईआरजीसी की फतेहिन स्पेशल यूनिट के कमांडर मोहम्मद अली फतह अलीजादेह बुधवार को हुए हवाई हमलों में मारे गए हैं। अलीजादेह को सीरिया युद्ध और स्पेशल ऑपरेशंस का माहिर माना जाता था।
विज्ञापन
कमांडर फतह अलीजादेह, आईआरजीसी कमांडर
- फोटो : @सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान को एक और झटका लगा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की बेहद खतरनाक मानी जाने वाली 'फतेहिन स्पेशल यूनिट' के कमांडर मोहम्मद अली फतह अलीजादेह की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, फतह अलीजादेह की मौत बुधवार को तेहरान में जारी अमेरिकी और इस्राइली हवाई हमलों के दौरान हुई।
ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया कि ब्रिगेडियर जनरल फतह अलीजादेह की जान दुश्मनों के हवाई हमले में गई है। अलीजादेह की मौत ऐसे समय पर हुई है जब पूरा पश्चिम एशिया बारूद के ढेर पर बैठा है। इन दिनों इस्राइल-अमेरिका मिलकर ईरान के सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। वहीं, तेहरान के हौसले भी पस्त होते नजर नहीं आ रहे हैं। ईरान ने आस-पास के खाड़ी देशों पर खूब मिसाइलें बरसाई हैं।
कौन थे फतह अलीजादेह?
मोहम्मद अली फतह अलीजादेह कोई साधारण फौजी नहीं थे। वह आईआरजीसी की उस स्पेशल वॉलंटियर यूनिट की कमान संभाल रहे थे, जो गुरिल्ला युद्ध और बेहद कठिन ऑपरेशंस को अंजाम देने के लिए जानी जाती है। इस यूनिट को सीधे तौर पर फतेहिन कहा जाता है।
विज्ञापन
सीरिया के गृहयुद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को बचाने और आतंकियों से लोहा लेने के लिए इसी 'फतेहिन' यूनिट को मैदान में उतारा गया था। फतह अलीजादेह जैसे अनुभवी कमांडर का मारा जाना ईरानी के लिए बड़ा क्षति है।
यह भी पढ़ें: होमुर्ज खुलवाने की कवायद: ब्रिटेन में 60+ देशों की बड़ी बैठक, भारत ने कहा- हमने अपने नाविक खोए; जल्द रुके तनाव
चौतरफा हमलों से घिरा ईरान
पिछले कुछ दिनों से ईरान के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल की साझा सेनाएं ईरान के रडार सिस्टम, मिसाइल डिपो और कमांड सेंटर्स को चुन-चुन कर तबाह कर रही हैं। सैन्य जानकारों का मानना है कि फतह अलीजादेह अकेले ऐसे बड़े कमांडर नहीं हैं जो इस जंग में मारे गए हैं। इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों में IRGC की लीडरशिप चेन को भारी नुकसान पहुंचा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन