{"_id":"604e7cdb8ebc3e8d1654f83c","slug":"ireland-temporary-bans-astrazeneca-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: आयरलैंड ने एस्ट्राजेनेका टीके पर लगाई रोक, मिले थे खून के थक्के जमने के मामले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona Vaccine: आयरलैंड ने एस्ट्राजेनेका टीके पर लगाई रोक, मिले थे खून के थक्के जमने के मामले
Mon, 15 Mar 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
नॉर्वे में कोविड-19 रोधी टीका एस्ट्राजेनेका लगने के बाद खून के थक्के जमने के गंभीर मामले सामने आने के बाद आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस टीके पर अस्थायी रोक लगा दी।
विज्ञापन
आयरलैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोनन ग्लिन ने कहा कि नॉर्वे की मेडिसिन्स एजेंसी के मुताबिक एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए, जिसके बाद इस पर रोक लगाने का कदम उठाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीका और इन मामलों के बीच क्या संबंध हैं, लेकिन रोक एहतियात के तौर पर लगाई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 50 लाख यूरोपीय लोगों को एस्ट्राजेनेका का टीका लगाया गया है, जिसमें से 30 लोगों में खून के थक्के जमने का मामला सामने आया। इसको देखते हुए एहतियातन डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड के अलावा इटली और ऑस्ट्रिया ने भी वैक्सीन का इस्तेमाल बंद कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी का कहना है कि खून के थक्के जमने के पीछे एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल ही वजह है, फिलहाल इस बात के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं एस्ट्राजेनेका कंपनी का भी कहना है कि उन्होंने वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर ट्रायल के दौरान ही गहन अध्ययन किया है और यह सुरक्षित है।