आईआरसीटीसी ई-मेल भेजकर बयां कर रहा सरकार-सिखों के रिश्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के आंदोलन के बीच सरकार ने अन्नदाता के साथ अपने रिश्तों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आईआरसीटीसी की भी मदद ली है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए 47 पन्नों के एक अटैचमेंट ई मेल के जरिये बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया है। इस मेल का शीर्षक है, 'पीएम मोदी और उनकी सरकार के सिखों के साथ खास रिश्ते।'
आईआरसीटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि यह बुकलेट कुछ दिन पहले जारी हुई थी। इसे सभी सरकारी दफ्तरों ने लोगों को भेजा था। उन्होंने बताया कि इस बुकलेट को उन लोगों को मेल किया गया है जिनका उपनाम ‘सिंह’ हो या फिर उनका पंजाब से संबंध हो।
यह बुकलेट पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में है। इसकी शुरुआत में पीएम मोदी को दिए गए कौमी सेवा अवार्ड का जिक्र है और फिर सरकार द्वारा सिखों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र है। जिनमें हरमंदिर साहिब का एफसीआरए पंजीकरण, श्री करतारपुर गलियारा, सिख दंगों पर तीन दशक से अटके मामले में फैसला, जलियांवाला बाघ स्मारक, आदि शामिल हैं।
आईआरसीटीसी की सफाई
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया कि मीडिया के एक हिस्से में एक समाचार रिपोर्ट प्रकाशित हुई है कि सरकार ने आईआरसीटीसी ईमेल के माध्यम से सिखों तक पहुंच बनाई है। साथ ही कहा कि यह सभी को सूचित किया जाता, आईआरसीटीसी की टिप्पणियों को सही ढंग से उद्धृत नहीं किया गया है।
A news report has been published in a section of media that Govt has reached out to Sikhs through IRCTC emails. It may be informed to all that comments of IRCTC have not been quoted correctly & mails have been sent to all irrespective any particular community: IRCTC
— ANI (@ANI) December 14, 2020