{"_id":"5e3821318ebc3e4b4604ece1","slug":"iraqi-prime-minister-vows-support-to-protesters-who-demonstrate-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक के मनोनीत प्रधानमंत्री से 'सुधारों और जवाबदेही' की पुकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक के मनोनीत प्रधानमंत्री से 'सुधारों और जवाबदेही' की पुकार
Mon, 03 Feb 2020 07:03 PM IST
अनिल पांडेय
यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:03 PM IST
सार
इराक में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी जैनीन हेनिस प्लासशर्ट ने देश के नए मनोनीत प्रधानमंत्री का आहवान किया है कि वो सुधारों पर पर जल्द से जल्द काम करें और मौजूदा प्रदर्शनों के मामले में जवाबदेही भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
यूएन हिंदी समाचार
- फोटो : इराक बगदाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को जारी एक वक्तव्य में इराक के लिए यूएन की विशेष प्रतिनिधि ने देश के नए प्रधानमंत्री पद पर मोहम्मद तौफीक अल्लावी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पद के लिए अल्लावी की नियुक्ति की घोषणा शनिवार को ही हुई थी। मोहम्मद तौफीक अल्लावी को एक महीने के भीतर नई सरकार का गठन करना है।
विज्ञापन
इराक में यूएन मिशन की प्रमुख जैनीन हेनिस प्लासशर्ट ने कहा, “इराक को जल्द से जल्द प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ना है। मनोनीत प्रधानमंत्री के सामने विशालकाय लक्ष्य है: तेजी से मंत्रिमंडल का गठन करें जिसे संसद की मंजूरी मिले ताकि नई सरकार लोगों की माँगों के अनुरूप सार्थक सुधार लागू कर सकें, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित कर सकें।”
विज्ञापन
मोहम्मद तौफीक अल्लाही संचार मंत्री रह चुके हैं और राष्ट्रपति बरहाम साली ने उन्हें संसद में अनेक सप्ताहों तक गतिरोध जारी रहने के बाद नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यूएन मिशन प्रमुख ने कहा कि नए प्रधानमंत्री को सभी पक्षों के समर्थन की जरूरत होगी क्योंकि आगे का रास्ता बहुत मुश्किलों भरा है।
विज्ञापन
जैनीन हेनिस प्लासशर्ट ने कहा, “मनोनीत प्रधानमंत्री के वक्तव्य में जो संकल्प व्यक्त किए गए हैं, उनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की बहुत सी माँगों के समाधान की बात कही गई है। वैसे तो ये स्वागत योग्य और उम्मीद जगाने वाला संकेत है, मगर इराकी लोग देश के नेतृत्व के बारे में कोई भी राय नई सरकार के नतीजे और उपलब्धियाँ देखने के बाद ही बनाएँगे।”
यूएन की विशेष प्रतिनिधि ने याद दिलाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने हमेशा ही तमाम पक्षों से कहा है कि वो संकीर्णता और पूर्वाग्रहों से ऊपर उठें और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखकर सोचें। उन्होंने इराकी सरकार और नागरिकों को संयुक्त राष्ट्र का सहयोग व समर्थन जारी रखने का वादा दोहराते हुए कहा कि उनके कंधों पर एक शांतिपूर्ण, न्यायसंगत और ख़ुशहाल देश बनाने की जिम्मेदारी है।