{"_id":"60e7045b8ebc3e9ead72b5f4","slug":"iraq-rocket-attack-in-green-zone-of-baghdad-near-us-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद के ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास गिरे रॉकेट, ईरान पर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: बगदाद के ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास गिरे रॉकेट, ईरान पर आरोप
Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
सार
इराक की राजधानी बगदाद के भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में और उसके आसपास बृहस्पतिवार सुबह कई रॉकेट आकर गिरे जिससे कुछ नुकसान होने की खबर है । इराकी सुरक्षा बलों ने बताया कि इस जोन में अमेरिकी दूतावास स्थित है। अमेरिका ने इन हमलों के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इराकी सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि दो कत्यूशा रॉकेट राष्ट्रीय सुरक्षा भवन के पास और ग्रीन जोन के भीतर खुले प्रांगण में गिरे। तीसरा रॉकेट पास के रिहायशी इलाके में गिरा जिससे एक नागरिक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गुरुवार तड़के हुए इस हमले से पहले पश्चिमी इराक और सीरिया में सीमा के पास अमेरिकी सैनिकों के अड्डों पर भी दो अलग-अलग हमले हुए थे। यहां पर अमेरिका नीत गठबंधन बल तैनात हैं।
विज्ञापन
पूर्वी सीरिया में बुधवार को ड्रोन से किए गए एक हमले को नाकाम कर दिया गया था जबकि 14 रॉकेट पश्चिमी इराक के अल-असद वायुसैनिक अड्डे पर आकर जिससे दो कर्मियों को हल्की चोटें आईं। ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब अमेरिकी सैनिकों और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है और जब बगदाद और वाशिंगटन इराक से विदेशी सैनिकों की वापसी की समय-सीमा पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने इसके लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार बताया है। इनमें से ज्यादातर रॉकेट हमले थे जिन्होंने बगदाद में अमेरिकी मौजूदगी और इराक में सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। अल असद वायु सैनिक अड्डे पर बुधवार को हुए हमले की जिम्मेदारी पूर्व में अज्ञात संगठन ने ली है। इसने कहा कि यह इराक में अमेरिकी सैनिकों के लिए संदेश है 'हम आपको अपनी जमीन से हराकर लौटने पर मजबूर करेंगे।'
विज्ञापन