फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian Parliament Speaker Ghalibaf Issues Warning to us, says We Haven't Even Started Yet

Iran-US: ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की ट्रंप को सीधी चेतावनी, बोले- हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की

Tue, 05 May 2026 04:03 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 05 May 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Iranian Parliament Speaker Ghalibaf Issues Warning to us, says We Haven't Even Started Yet
मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, ईरानी संसद के अध्यक्ष - फोटो : ANI
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। ईरान ने मंगलवार को दावा किया। अमेरिकी विध्वंसक पोतों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने की जब कोशिश की तो ईरानी नौसेना ने उन पर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागीं। इस बीच ईरान ने बताया कि अमेरिका ने उसकी नागरिक नौकाओं पर हमला किया, जिसमें उसके पांच नागरिक मारे गए। हालांकि अमेरिका ने दावा किया कि उसने जिन नौकाओं पर हमला किया, वे ईरान के आईआरजीसी की हैं। 
विज्ञापन


गालिबफ ने ट्रंप पर कसा तंज
अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध में उनके देश ने अभी शुरुआत भी नहीं की है। 
विज्ञापन


गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट किया, हम भली-भांति जानते हैं कि यथास्थिति का जारी रहना अमेरिका के लिए असहनीय है, जबकि हमने अभी शुरुआत भी नहीं की है। अमेरिका और उसके सहयोगियों की कार्रवाइयों ने जहाजरानी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी हानिकारक उपस्थिति कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह पता चला है कि अमेरिकी सेना ने दो छोटी सिविलियन कार्गो बोट पर हमला किया था, जो ओमानी तट के साथ खासाब से ईरान की ओर जा रही थीं। हमले में बोट पर सवार पांच सिविलियन मारे गए।

होर्मुज में अभी तनाव
इससे पहले सोमवार को एबीसी न्यूज को दिए एक अन्य फोन इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहने से परहेज किया कि ईरान के सोमवार के हमलों ने अमेरिका-ईरान संघर्षविराम का उल्लंघन किया। ट्रंप ने हमलों को कमतर बताते हुए कहा, “यह कोई भारी गोलीबारी नहीं थी।”

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया था कि ईरानी बलों ने कई क्रूज मिसाइलें, ड्रोन और छोटी नावें उन जहाजों पर दागीं जिनकी हम सुरक्षा कर रहे थे।” अमेरिकी बलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नागरिक जहाजों को निशाना बनाने वाली छह ईरानी छोटी नावों को डुबो दिया और कई मिसाइलों व ड्रोन को रोक दिया।

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने बाद में अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कोई भी वाणिज्यिक जहाज या तेल टैंकर नहीं गुजरा है।
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान और अन्य ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े समुद्री मार्गों पर ईरान ने प्रतिबंध लगा रखा है।

कूपर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईरानी नावों पर यूएस अपाचे और एमएच-60 सीहॉक हेलीकॉप्टरों ने हमला किया। इस बीच, अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीबीएस न्यूज ने बताया कि दो अमेरिकी नेवी डिस्ट्रॉयर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं और ईरानी बैराज को पार करके खाड़ी में घुस गए हैं।


नाम न बताने की शर्त पर पेंटागन के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अपाचे हेलीकॉप्टरों और दूसरे विमानों की मदद से यूएसएस ट्रक्सटन और यूएसएस मेसन को रास्ते में कई खतरों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed