फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian oil tanker Blast near coast of Saudi Arabia

सऊदी अरब के पास ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट, दोनों देशों में तनाव बढ़ने के आसार

Fri, 11 Oct 2019 11:45 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, तेहरान Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Iranian oil tanker Blast near coast of Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सऊदी अरब के तट पर शुक्रवार को एक ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट हुआ है। जहाज में विस्फोट से लाल सागर में तेल रिसाव होने लगा।। जानकारों का कहना है कि ईरानी तेल टैंकर पर हुए विस्फोट से सऊदी अरब और ईरान के बीच विवाद बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा के तट से 120 किमी की दूरी पर ईरानी ऑयल कंपनी के जहाज में हुए इस विस्फोट से भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार, जहाज का चालक दल सुरक्षित है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन


ईरानी ऑयल कंपनी का कहना है कि विस्फोट की वजह मिसाइल हमला हो सकता है। विशेषज्ञों ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है।

कंपनी ने कहा कि जहाज में सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे हैं। जहाज में आग लगने की खबरों के विपरीत ईरान सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि जहाज में आग नहीं लगी है और जहाज पूरी तरह से स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी थी कि विस्फोट से जहाज में आग लग गई।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed