फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian Leader Ayatollah Ali Khamenei says Will not bow down in front of US pressure policy

ईरानी नेता खामनेई ने कहा- अमेरिका की दबाव की नीति के आगे नहीं झुकेंगे, नाटो ने जताई चिंता

Wed, 18 Sep 2019 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Sep 2019 06:15 AM IST
सार

  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका के साथ वार्ता की संभावना को नकारा
  • नाटो ने तेल संयंत्रों पर हमले के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई
  • नाटो ने ईरान पर पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने का  आरोप लगाया 

विज्ञापन
Iranian Leader Ayatollah Ali Khamenei says Will not bow down in front of US pressure policy
आयतुल्लाह अली खामनेई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के दो प्लांटों पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका के साथ वार्ता की हर संभावना को नकार दिया। खामनेई ने कहा कि ईरान अमेरिका की दबाव की नीति के आगे घुटने नहीं टेकेगा। जबकि नाटो ने तेल संयंत्रों पर हमले के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है।

विज्ञापन


नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। उन्होंने कहा, हम सभी पक्षों से कह रहे हैं कि इस तरह के हमलों को दोबारा न होने दें। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति से ट्रंप की मुलाकात और ट्रंप द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई के संकेत की धमकी के बीच सर्वोच्च ईरानी नेता खामनेई ने कहा, ‘हम अमेरिका के साथ वार्ता नहीं करेंगे, इस तरह तेहरान पर अधिकतम दबाव की वाशिंगटन की नीति विफल हो जाएगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि अमेरिका एटमी डील पर पीछे हटने की गलती को स्वीकारता है और संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओ) से साथ लौटता है तो ईरान, वाशिंगटन और दूसरे साझेदारों के साथ बातचीत को तैयार हो सकता है। बिना व्यापक कार्ययोजना के इस्लामिक गणराज्य और अमेरिका के बीच कोई बातचीत संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूहानी भी कर चुके हैं बातचीत से इनकार

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी पहले ही अमेरिका के साथ बातचीत की संभावनाओं को नकार चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जब तक ईरान के ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाया नहीं जाता है तब तक वह अमेरिका से बातचीत को तैयार नहीं होंगे। पिछले साल अमेरिका 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अलग हो गया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच काफी तनाव है और यह तनाव शनिवार को सऊदी के दो तेल प्लांटों पर हुए हमले के बाद काफी बढ़ गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed