फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran youth cafes sealed war inflation hijab crackdown motorbike girls government-action

Iran: ईरान में युद्ध और महंगाई के बीच युवाओं का सुकून भी छिना, दर्जनों कैफे सील: क्या चाहती है हुकूमत?

Tue, 25 Aug 2026 06:34 AM IST
निर्मल कांत लैली निकूनाजार/येगाने तोरबाती,द न्यूयॉर्क टाइम्स, तेहरान।
लैली निकूनाजार/येगाने तोरबाती,द न्यूयॉर्क टाइम्स, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Aug 2026 06:34 AM IST
सार

ईरान में युद्ध, महंगाई और बेरोजगारी के बीच युवाओं से कैफे में मिलने-जुलने की आजादी भी छिन रही है। तेहरान समेत कई शहरों में दर्जनों कैफे और रेस्टोरेंट सील किए गए हैं। युवतियों की बिना हिजाब बढ़ती गतिविधियों के बीच सरकार की सख्ती क्यों बढ़ी? जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
iran youth cafes sealed war inflation hijab crackdown motorbike girls government-action
ईरान में युवाओं पर सरकार की सख्ती - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

युद्ध के साये, आसमान छूती महंगाई और रोजगार के घटते अवसरों के बीच ईरान की युवा पीढ़ी के पास सामान्य जिंदगी जीने का सिर्फ एक ही सस्ता जरिया बचा था-शाम के वक्त दोस्तों के साथ किसी कॉफी शॉप में बैठकर थोड़ा वक्त सुकून से काटना। लेकिन फुटपाथ में कुर्सियों पर पसरे युवा, सिगरेट का धुआं, बेपरवाह गपशप और कभी-कभार छिपाकर बीयर पीने (जिसकी सजा देश में कोड़े हैं), वाले ये दृश्य कट्टरपंथी हुकूमत को खामोश बगावत नजर आने लगे। नतीजा, पुलिस-प्रशासन कैफे बंद कराने लगा।
विज्ञापन


राजधानी तेहरान समेत देश के कई शहरों में हाल में दर्जनों कैफे, रेस्टोरेंट और बुटीक सील किए गए हैं। वैसे तो वजह यही बताई गई कि अनिवार्य हिजाब कानून और इस्लामी मूल्यों की अनदेखी हो रही है। लेकिन तेहरान के कैफे मालिक आमिर का कहना है कि यह हुकूमत की बेचैनी और युद्ध से थके समाज को नियंत्रित करने की कोशिश है। आमिर कहते हैं, हम खुद को यही तसल्ली देते हैं कि यह सिर्फ एक लहर है।
विज्ञापन


ईरान के कॉफी शॉप कल्चर पर किताब लिखने वाली हालेह मीर मीरी के अनुसार, इसमें युवा जिंदगी जीने के वैकल्पिक रास्ते तलाशते हैं। तेहरान की आर्टिस्ट मोना कहती हैं, कैफे छोटे होने से लोग फुटपाथ पर खड़े होकर बातें करने लगते हैं। पुलिस को लगता है कि यह प्रदर्शन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावी होने  की जंग
ईरान में कैफे के आसपास इस तरह युवाओं की भीड़ जुटने को सरकार संभावित प्रदर्शन से जोड़कर देख रही है। यही नहीं, सार्वजनिक जगह पर हावी होने की कोशिश में भी सरकार कड़े कदम उठा रही है। क्योंकि युद्ध की अनिश्चितता के बीच हुकूमत अपने समर्थन में रैलियां निकाल रही है। ऐसे माहौल में कैफे का यह आजाद माहौल सरकारी नैरेटिव को सीधी चुनौती देता है।

बिना हिजाब वाहन दौड़ाती युवतियां दे रहीं चुनौती
ईरान में इन दिनों एक पुराना सामाजिक और सांस्कृतिक टकराव फिर से भड़क उठा है। ईरान की राजधानी तेहरान और ऐतिहासिक शहर शिराज की सड़कों पर आजकल एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत:  पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधी आदेश को मिली मंजूरी, मध्यावधि चुनाव पर क्या असर?


बिना हिजाब, सिर पर केवल हेलमेट लगाए और टी-शर्ट पहने लड़कियों के काफिले फर्राटा भरते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे हैं-हम शिराज की मोटरबाइक गर्ल्स हैं...चलो आगे बढ़ें। गौरतलब है कि शरिया और कट्टरपंथी व्यवस्था के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए हिजाब पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

इसलिए भी हो रही कार्रवाई : 2022 में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद भड़के महिला, जिंदगी, आजादी आंदोलन से हुकूमत सबक ले चुकी है। इसलिए पुलिस अब सीधे लड़कियों को पकड़ने के बजाय उन कैफे और रेस्टोरेंट्स को सील कर रही है जो बिना हिजाब वाली युवतियों को सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed