{"_id":"69af160791c46b71bb08e076","slug":"iran-warn-usa-said-we-also-have-surprise-amid-america-israel-attacks-on-tehran-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: 'हमारे पास भी कई सरप्राइज हैं', ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए क्यों कही ये बात?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: 'हमारे पास भी कई सरप्राइज हैं', ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए क्यों कही ये बात?
Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
Nitin Gautam
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
सार
ईरान और अमेरिका-इस्राइल की लड़ाई लगातार भीषण होती जा रही है। ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि हमारे पास भी कई सरप्राइज हैं और हम तैयार हैं।
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
- फोटो : ANI/Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को दस से ज्यादा दिन हो गए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका की साजिश का जिक्र करते हुए कहा, 'ईरान पूरी तरह से तैयार है।' विदेश मंत्री सैयद अब्बास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'ऑपरेशन एपिक मिस्टेक के बाद, तेल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं और सभी वस्तुएं तेजी से महंगी हो रही हैं। हमें पता है कि अमेरिका हमारे तेल और परमाणु स्थलों के खिलाफ योजना बना रहा है, ताकि महंगी कीमतों के बड़े झटके को नियंत्रित किया जा सके। ईरान पूरी तरह से तैयार है।'
नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, 'हमारे पास भी आपके लिए बहुत सारी रोचक चीजें हैं।' इससे पहले विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलने पर बधाई भी दी। अराघची ने कहा कि यह चुनाव देश की संप्रभुता और अखंडता को मजबूत करेगा। सैयद अब्बास ने कहा कि मैं अयातुल्ला सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक क्रांति के तीसरे नेता के तौर पर उनके चुनाव पर बधाई देता हूं और ईरान के महान लोगों को बधाई देता हूं। देश के सामने मौजूदा मुश्किल हालात में, यह चुनाव बेशक हमारे प्यारे देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी देगा और ईरानी लोगों के बीच एकता को मजबूत करेगा।
'झंडा उठाने वालों के हाथों से झंडा कभी न गिरे'
उन्होंने आगे कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सभी डिप्लोमैट्स इस्लामिक क्रांति के तीसरे लीडर के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा करते हैं, और हम ईरान के महान देश के अधिकारों की रक्षा करने, राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को आगे बढ़ाने और ईरान की इस्लामिक क्रांति के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। झंडा उठाने वालों के हाथों से झंडा कभी न गिरे।'
विज्ञापन
ईरान पर जंग थोपी गई है
वहीं साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने दावा किया है कि अमेरिका की वजह से कूटनीतिक रास्ते बंद हुए हैं और तेहरान इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह जंग थोपी गई है। अब ईरान के लोग एकजुट होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन