{"_id":"68579af86c6fa3706e0aa88f","slug":"iran-try-to-shift-fordow-nuclear-plant-before-us-strike-satellite-image-claim-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: क्या यूएस के हमले से पहले ही ईरान ने फोर्डो परमाणु केंद्र को शिफ्ट कर दिया? सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: क्या यूएस के हमले से पहले ही ईरान ने फोर्डो परमाणु केंद्र को शिफ्ट कर दिया? सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
Sun, 22 Jun 2025 11:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:33 AM IST
सार
ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
ईरान का फोर्डो परमाणु केंद्र
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार तड़के अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हवाई हमले किए। इनमें सबसे अहम फोर्डो परमाणु केंद्र था, जिस पर अमेरिका ने बंकर बस्टर बम बरसाए। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के हमले से पहले ही ईरान द्वारा फोर्डो परमाणु केंद्र से जरूरी सामान को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
दरअसल 19 और 20 जून की हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि फोर्डो परमाणु केंद्र के पास ट्रकों की भारी आवाजाही हो रही है। 19 जून को करीब 16 कार्गो ट्रक फोर्डो परमाणु केंद्र के पास खड़े दिखाई दिए। 20 जून को भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ सामान शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि क्या ईरान परमाणु केंद्र से सारा सामान स्थानांतरित करने में सफल रहा या फिर उसने स्थानांतरित करना शुरू ही किया था और उसी दौरान अमेरिका ने हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- B-2 Bomber: क्या है बी-2 स्टील्थ बॉम्बर? जिससे अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला, जानिए सबकुछ
विज्ञापन
अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से किया तबाह
फोर्डो परमाणु केंद्र भूमिगत बना हुआ है और इसे सामान्य मिसाइलों से तबाह करना संभव नहीं था। यही वजह रही कि इस्राइल के हमले के बाद भी इस परमाणु केंद्र को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था। अब अमेरिका ने अपने खास बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से बंकर बस्टर बमों से हमला किया है। बंकर बस्टर बम सुरंगों और बंकरों को तबाह करने में इस्तेमाल होते हैं। अमेरिका ने 30,000 पाउंड के छह बंकर बस्टर बमों को फोर्डो परमाणु केंद्र पर गिराया है, जिससे फोर्डो को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। ट्रंप ने तो फोर्डो के खत्म होने का दावा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- US vs Iran: 'ईरान नहीं रुका तो और हमले होंगे', परमाणु ठिकानों को बर्बाद करने के बाद ट्रंप; सेना को दी बधाई
हमले के बाद ट्रंप बोले- या तो अब शांति होगी, या त्रासदी
हमले के बाद अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं। ट्रंप ने कहा, 'यह जारी नहीं रह सकता। या तो शांति होगी या ईरान के लिए आफत होगी, जो पिछले आठ दिनों में हमारी ओर से देखी गई घटनाओं से कहीं अधिक गंभीर है। याद रखें, अभी कई लक्ष्य बचे हुए हैं। आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी। अगर शांति जल्दी नहीं आती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन