{"_id":"6a77f72edab6c2e0e10fb1ee","slug":"iran-supreme-leader-mojtaba-khamenei-purported-video-amid-health-concerns-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत पर अटकलें: सामने आया नया वीडियो? क्या है इसकी सच्चाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत पर अटकलें: सामने आया नया वीडियो? क्या है इसकी सच्चाई
Sun, 09 Aug 2026 09:12 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:12 AM IST
सार
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलों के बीच उनका एक कथित नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में मोजतबा लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए मोजतबा की सेहत को लेकर क्या-क्या दावे सामने आए हैं और वीडियो की सच्चाई पर क्यों उठ रहे सवाल।
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई का कथित नया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चिंताओं के बीच उनका कथित नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने शनिवार को जारी किया।
वीडियो में क्या दिखाया गया?
इस बिना तारीख वाले वीडियो में मोजतबा खामेनेई की तबीयत ठीक दिखाई दे रही है। वह कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। जबकि सामने बैठे लोग उनकी बातों को ध्यान से सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब बनाया गया था। अमर उजाला इस वीडियो की वास्तविकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मोजतबा खामेनेई ही है।
विज्ञापन
हालांकि, शुक्रवार को ईरानवायर ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया था कि मोजतबा खामेनेई के 'बेहद गंभीर हालत' में होने की अफवाहें चल रही हैं।
इस्राइली मीडिया ने क्या दावा किया?
इस्राइल के कुछ मीडिया संस्थानों ने भी खबर दी कि मोजतबा 'गंभीर हालत' में हैं। जेरूसलम पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से कहा, अगर हमें जल्द ही उनकी शहादत की खबर सुनने को मिले तो हमें हैरानी नहीं होगी।
अली खामेनेई की मौत के बाद सर्वोच्च नेता बने मोजतबा
मोजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने। उनके पिता की 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों में मौत हो गई थी। इन्हीं हमलों के बाद से युद्ध शुरू हुआ और अब भी जारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हीं हमलों में मोजतबा घायल हो गए थे और उनके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई गई थी। उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। सर्वोच्च नेता बनाए जाने के बाद भी वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए। यहां तक कि पिछले महीने हुए अपने पिता के नमाज-ए-जनाजा में भी वह दिखाई नहीं दिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा अपनी सुरक्षा के लिए ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे बात नहीं कर रहे हैं। वह कुछ बीच के लोगों के जरिये अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, ताकि उन्हें निशाना न बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें: 'शर्तें मानेगा अमेरिका, तभी खुलेगा होर्मुज': IRGC की चेतावनी; ओमान से समझौते के कितने करीब ईरान?
क्या यह पुराना वीडियो है?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और कई खातों ने इसे बड़े पैमाने पर साझा किया है। इनमें से कई लोगों ने दावा किया कि यह मोजतबा खामेनेई का पुराना वीडियो है। उनका आरोप था कि ईरान के सरकारी समर्थन वाले मीडिया ने उनकी सेहत को लेकर लोगों को 'गुमराह' करने के लिए यह वीडियो साझा किया है।
'यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान' संगठन के नीति निदेशक जेसन ब्रोडस्की ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, यह पुराना वीडियो है और युद्ध से पहले का है। इसे पहली बार मार्च में साझा किया गया था। इससे पता चलता है कि ईरानी शासन मेहर न्यूज के जरिये मोजतबा का पुराना वीडियो क्यों जारी करवा रहा है। यूएएनआई खुद को 'ईरान से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए बनाया गया गैर-लाभकारी और गैर-दलीय नीति संगठन' बताता है।
सोशल मीडिया के एक अन्य खाते मिडिल ईस्ट 24 ने दावा किया कि ईरान के लोगों ने इस वीडियो की पहचान 'पुरानी सामग्री' के तौर पर की है। अकाउंट के मुताबिक, यह कोम में मोजतबा के पहले दिए गए भाषणों का पुराना वीडियो है।

Iran’s Mehr RELEASES VIDEO of Supreme Leader Mojtaba Khamenei for ‘FIRST TIME’ pic.twitter.com/v3Rp81VfLH
— RT (@RT_com) August 8, 2026