Iran: दिवंगत राष्ट्रपति रईसी के सम्मान में भारत में राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति भवन पर आधा झुकाया गया तिरंगा
ईरान के राष्ट्रपति रईसी रविवार को पूर्वी अजरबैजान से लौट रहे थे। तभी अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी। सोमवार को सभी के मरने की पुष्टि हुई। आज भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और सात अन्य की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत से हर कोई दुखी है। इन नेताओं की अचानक मौत भारत के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। भारत में आज राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। देशभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति भवन में तिरंगा आधा झुका नजर आया।
#WATCH | Delhi: National flag at Rashtrapati Bhavan flies at half-mast as one-day national mourning is being observed in the country following the death of Iranian President Ebrahim Raisi, Foreign Minister and other high-ranking officials in a helicopter crash. pic.twitter.com/xZZXGiCdpv
— ANI (@ANI) May 21, 2024विज्ञापन
बता दें, रईसी रविवार को पूर्वी अजरबैजान से लौट रहे थे। तभी अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। सोमवार को सभी के मरने की पुष्टि हुई।