फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran put several serious allegations on italy for helping us israel calls it a violation of international law

अमेरिका-इस्राइल के साथ इटली भी शामिल?: ईरान ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Sun, 28 Jun 2026 08:49 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 28 Jun 2026 08:49 AM IST
सार

Iran On Italy: ईरान ने इटली पर अमेरिका और इस्राइल के कथित सैन्य अभियान में तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ऐसी सहायता अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। वहीं, इटली ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने ईरान के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि कुछ दिन पहले ही मेलोनी और ट्रंप में तकरार भी देखने को मिली थी। आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...और ये समझने की कोशिश करते हैं कि क्या सच में इटली अंदर ही अंदर अमेरिका-इस्राइल की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Iran put several serious allegations on italy for helping us israel calls it a violation of international law
ईटली पर क्यों भड़का ईरान? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अब इटली पर भी निशाना साधा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इटली पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक ओर इटली यह दावा कर रहा है कि उसने ईरान के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया, वहीं दूसरी ओर वह "तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता" देने की बात स्वीकार कर रहा है। ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है।

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि इटली का बयान विरोधाभासी और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है। बघाई ने कहा कि हमलावर देशों को तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देना एक अवैध युद्ध में सीधी भागीदारी के बराबर है। उन्होंने कहा कि यह केवल सहयोग नहीं, बल्कि एक स्पष्ट और प्रत्यक्ष योगदान है, जिसने अमेरिका और इस्राइल के कथित आक्रामक युद्ध को संभव बनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्जेंटीना में सियासी भूचाल: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच राष्ट्रपति के सहयोगी का इस्तीफा, सरकार को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने इटली पर क्या आरोप लगाए हैं?

  • इटली एक तरफ सार्वजनिक रूप से हमलावरों की मदद से इनकार कर रहा है। जबकि दूसरी ओर तकनीकी और लॉजिस्टिक सहयोग देने की बात स्वीकार कर रहा है।
  • यह गंभीर अंतरराष्ट्रीय गलत कार्रवाई में शामिल होने जैसा है। तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देना अवैध युद्ध को सीधे समर्थन देने के बराबर है। ऐसी सहायता संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना के भी खिलाफ है।

इटली ने अपने बचाव में क्या कहा है?

इससे पहले इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की थी। तजानी ने स्पष्ट किया कि इटली ने कभी भी ईरान के खिलाफ किसी सैन्य अभियान में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इटली ने अपने किसी भी सैन्य अड्डे को ईरान के खिलाफ युद्ध संबंधी कार्रवाई के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के साथ हुई संधियों का पूरी तरह सम्मान करते हुए लिया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर इटली की क्या चिंता है?

इटली के विदेश मंत्री ने बातचीत के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कई इतालवी मालवाहक जहाज अभी भी इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं, इसलिए समुद्री मार्ग को सामान्य करना जरूरी है। तजानी ने कहा कि तेहरान में इटली के दूतावास को फिर से खोलना संवाद की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है और इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

क्या पश्चिम एशिया में कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है?

ईरान और इटली के बीच बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम एशिया पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। अमेरिका और इस्राइल की भूमिका को लेकर ईरान लगातार कड़े बयान दे रहा है। ऐसे में इटली पर लगाए गए ताजा आरोपों से क्षेत्रीय कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस विवाद को जल्द सुलझाया नहीं गया, तो इसका असर क्षेत्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed