{"_id":"6850dec813f9f8b0b90f79a2","slug":"iran-israel-conflict-tehran-wants-ceasefire-appeal-to-gulf-countries-pressure-on-usa-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel Conflict: संघर्षविराम चाहता है ईरान, अरब देशों से की अपील- अमेरिका से बात कर इस्राइल पर बनाएं दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Israel Conflict: संघर्षविराम चाहता है ईरान, अरब देशों से की अपील- अमेरिका से बात कर इस्राइल पर बनाएं दबाव
Tue, 17 Jun 2025 09:06 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:06 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पश्चिम एशिया के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से बात की है और उन्हें ईरान की सरकार के साथ परमाणु समझौते पर बात शुरू करने का निर्देश दिया है। अमेरिका को लगता है कि संघर्ष के चलते ईरान कमजोर स्थिति में है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन ने समझौते पर बातचीत की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिनों की लड़ाई में ही ईरान को अहसास हो गया है कि युद्ध में सिवाय बर्बादी के और कुछ हासिल नहीं होगा। ऐसे में ईरान ने संघर्षविराम की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ईरान की सरकार ने अरब देशों से अपील की है कि वे अमेरिका से बात करें और युद्धविराम के लिए इस्राइल पर दबाव बनाएं।
'इस्राइल हमले रोके, तभी होगी बात'
ईरान इस्राइल संघर्ष शुरू होने के बाद से ही अरब देशों के नेता और राजनयिक एक दूसरे के संपर्क में हैं और इस संघर्ष को बढ़ने से रोकने की कोशिशों में जुटे हैं। अरब देशों को डर है कि अगर इस संघर्ष को जल्द ही नहीं रोका गया तो यह नियंत्रण से बाहर जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान संघर्षविराम के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम से भी समझौता करने के लिए भी तैयार है। कतर, ओमान और सऊदी अरब ने अमेरिका से अपील की है कि वे इस्राइल पर संघर्षविराम के लिए दबाव बनाएं। हालांकि ईरान ने ओमान और कतर से कहा है कि जब तक उस पर हमले होते रहेंगे, तब तक वे समझौते को लेकर बात नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Iran vs Israel: ट्रंप की चेतावनी- तुरंत खाली करें तेहरान; इस्राइल कुछ बड़ा प्लान कर रहा
विज्ञापन
अमेरिका ने भी शुरू की बातचीत की कोशिश
जब इसे लेकर इस्राइल से बात की गई तो इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ताची हानेगबी ने बताया कि 'अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। आप युद्ध इसलिए शुरू नहीं करते हैं कि तीन दिन बाद ही आप उसे खत्म करने के बारे में सोचने लगें।' इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पश्चिम एशिया के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से बात की है और उन्हें ईरान की सरकार के साथ परमाणु समझौते पर बात शुरू करने का निर्देश दिया है। अमेरिका को लगता है कि संघर्ष के चलते ईरान कमजोर स्थिति में है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन ने समझौते पर बातचीत की कोशिश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार ओमान ने संघर्षविराम समझौते का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। इसके तहत ईरान को एक से तीन साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने और उसके बाद ऊर्जा जरूरत के लिए तय मात्रा में यूरेनियम संवर्धन की इजाजत मिले। साथ ही ये भी कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा विशेषज्ञ ईरान के परमाणु कार्यक्रम की समीक्षा कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran: इस्राइल-ईरान के बीच नही थमी जंग तो पूरी दुनिया पर होगा असर; शिया-सुन्नी खेमों में बंटा मध्य पूर्व