{"_id":"6850d34cad90c365f6056e29","slug":"iran-vs-israel-donald-trump-warning-everyone-should-immediately-evacuate-tehran-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran vs Israel: ट्रंप की चेतावनी- तुरंत खाली करें तेहरान; इस्राइल कुछ बड़ा प्लान कर रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran vs Israel: ट्रंप की चेतावनी- तुरंत खाली करें तेहरान; इस्राइल कुछ बड़ा प्लान कर रहा
Tue, 17 Jun 2025 08:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:12 AM IST
सार
नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईरान का परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम खत्म होकर रहेगा। चाहे वो करे या हम। अगर ईरान खुद ऐसा करता है तो उसका स्वागत है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल का संघर्ष लगातार भीषण होता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट कर ईरान के लोगों को तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी दी। ट्रंप इन दिनों कनाडा में मौजूद हैं, जहां वे जी-7 सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता। इस बीच इस्राइल के हमले ईरान पर लगातार जारी हैं। इस्राइली हमलों में ईरान में 224 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस्राइल में भी 24 लोग मारे जा चुके हैं और सैंकड़ों घायल हैं।
ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर लेने चाहिए थे। मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा भी था। लेकिन कितनी शर्म की बात है कि समझौता नहीं हो सका और इससे मानव जीवन की बर्बादी हो रही है। सीधी बात है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। मैंने बार-बार कहा है कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।' ईरान की राजधानी तेहरान की कुल आबादी करीब 95 लाख है। इस्राइली हमलों के चलते बड़ी संख्या में लोग तेहरान छोड़ भी रहे हैं और तेहरान की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran: इस्राइल-ईरान के बीच नही थमी जंग तो पूरी दुनिया पर होगा असर; शिया-सुन्नी खेमों में बंटा मध्य पूर्व
विज्ञापन
लाइव टेलीकास्ट के दौरान इस्राइल का हमला
इस्राइल ने मध्य तेहरान के लोगों को पहले ही इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को इस्राइल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल को भी निशाना बनाया और टीवी चैनल की इमारत पर बम बरसाए। जिस समय इमारत पर हमला हुआ, उस वक्त लाइव टेलीकास्ट चल रहा था। हमला होते ही न्यूज एंकर लाइव टेलीकास्ट छोड़कर निकल गई। लाइव टीवी पर हमला साफ दिखाई दिया।
ईरान में गिर सकती है सरकार
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये भी कहा है कि उनके हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम बहुत बहुत पीछे खिसक गया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस्राइल ईरान की सरकार को गिराने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन उन्होंने कोई हैरानी नहीं होगी अगर ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व का चेहरा बदल सकता है। ईरान की सरकार बहुत कमजोर है। ईरान में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Iran-Israel: नेतन्याहू का खामेनेई की हत्या की संभावना से इनकार नहीं, कहा- इससे युद्ध खत्म हो जाएगा
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अमेरिकी चैनल से बात करते हुए कहा कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्राइल खामेनेई को मार सकता है, तो नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल वही कर रहा है जो उसे करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर खामेनेई को निशाना बनाया भी गया, तो इससे युद्ध और नहीं बढ़ेगा, बल्कि यह खत्म हो जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन