फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Halts Talks with US Outraged by Israeli Attacks on Lebanon also Warning Regarding Hormuz

Iran-US Talks Suspended: लेबनान पर हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से बातचीत रोकी; होर्मुज बंद करने की भी दी धमकी

Mon, 01 Jun 2026 08:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 01 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

ईरान ने लेबनान पर इस्राइली हमलों के विरोध में अमेरिका के साथ बातचीत रोक दी है। ईरान का कहना है कि यह युद्धविराम का उल्लंघन है। तेहरान ने गाजा और लेबनान में युद्ध रोकने तथा इस्राइली सेना की वापसी की मांग की है। ईरान समर्थित समूहों ने होर्मुज और बाब-अल-मंदेब जलमार्ग पर दबाव बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। पढ़िए रिपोर्ट...

विज्ञापन
Iran Halts Talks with US Outraged by Israeli Attacks on Lebanon also Warning Regarding Hormuz
ईरान अमेरिका वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने लेबनान पर इस्राइली हमलों के विरोध में अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को रोकने का फैसला किया है। ईरान का कहना है कि लेबनान में जारी हमले युद्धविराम का खुला उल्लंघन हैं। इसी के साथ ईरान समर्थित समूहों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के अहम समुद्री रास्तों को बंद करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेहरान ने साफ कहा है कि जब तक गाजा और लेबनान में इस्राइली सैन्य कार्रवाई नहीं रुकती, तब तक अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान ने लेबनान से इस्राइली सेना की पूरी वापसी की भी मांग की है। वहीं अमेरिका की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ईरान ने लिया क्यों लिया ये फैसला

  • ईरान ने लेबनान पर इस्राइली हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताया।
  • तेहरान का कहना है कि लेबनान में शांति उसकी प्रमुख शर्तों में शामिल थी।
  • ईरान ने आरोप लगाया कि इस्राइल ने बेरूत पर हमला कर हालात बिगाड़े।
  • ईरान गाजा-लेबनान में इस्राइली  कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग कर रहा है।
  • तेहरान चाहता है कि इस्राइली सेना पूरी तरह लेबनान से बाहर निकले।
  • ईरान का मानना है कि अमेरिका इस्राइल की कार्रवाई रोकने में विफल रहा है।
 

ये भी पढ़ें- Sri Lanka: श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला; 6 की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन


होर्मुज ही नहीं, इस जलमार्ग पर भी दी चेतावनी
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि तेहरान और उसके सहयोगी समूह अब होर्मुज जलडमरूमध्य और बाब-अल-मंदेब जलमार्ग पर दबाव बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बाब-अल-मंदेब लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित अहम समुद्री रास्ता है। यहां पहले भी यमन के हूती विद्रोही कई जहाजों पर हमले कर चुके हैं। अगर इन समुद्री रास्तों पर तनाव बढ़ता है तो वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

क्या अमेरिका और इस्राइल पर बढ़ेगा दबाव?
ईरान के इस फैसले के बाद अमेरिका और इस्राइल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है। गाजा और लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर पहले से कई देशों में चिंता जताई जा रही है। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जाएंगी, तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed