विमान बदला, बस और ट्रेन से पहुंचे तेहरान: वार्ता के बाद ईरानी नेताओं को मारने की थी साजिश?, जानें कौन था शामिल
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रोफेसर मरांदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमें इस्लामाबाद जाते समय सीधे तौर पर हमले की धमकी मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद मरांदी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जहाज बदलने के साथ ही बस और ट्रेन से तेहरान पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता अपनाया था। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मरांदी भी इस्लामाबाद गए थे। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद जाते समय हमें सीधे तौर पर धमकी मिली थी कि हमारे विमान पर हमला हो सकता है।
ये भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिका को मिला आईएईए का साथ, कहा- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की पूरी तरह से होनी चाहिए जांच
जहाज बदला, फिर ट्रेन और बस से पहुंचे तेहरान : प्रोफेसर मरांदी
प्रोफेसर मरांदी ने खुलासा किया कि इसी वजह से तेहरान लौटते समय प्रतिनिधिमंडल ने खुफिया तरीके से अपना विमान बदल लिया था। मरांदी ने अल-मयादीन से कहा, "हम अमेरिका पर भरोसा नहीं करते हैं और हम युद्ध के अगले दौर की तैयारी में भी बहुत व्यस्त हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ईरान हमेशा से जानता था कि अमेरिका धोखेबाज है। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन जब कूटनीति की मेज पर बातचीत करने के साथ ही अपनी सैन्य क्षमताओं को भी मजबूत कर रहा है।
In an interview to @MayadeenEnglish, professor @s_m_marandi states the Iranian delegation felt seriously threatened during their return from negotiations in Pakistan. The talks ended abruptly after US Vice President Vance’s intervention, coinciding exactly with the publication of… pic.twitter.com/S7pgND3Uoq
— Javed Hassan (@javedhassan) April 13, 2026
वार्ता का अगला दौर जल्द संभव
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अगले दो दिनों में फिर से पाकिस्तान में शांति वार्ता हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत फिर से शुरू होने का दावा किया गया है।
ये भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच बदलाव की आहट: खबर में दावा- होर्मुज पर है यूरोप की नजर, US-इस्राइल के बिना कौन सी रणनीति?
पाकिस्तानी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों की वार्ता टीमें इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान लौट सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि वॉशिंगटन और तेहरान को इस्लामाबाद लौटने और चर्चा फिर से शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, अभी तक कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.