फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran can raise referendum on nuclear program: Hassan Rouhani

परमाणु कार्यक्रम पर जनमत संग्रह करा सकता है ईरान : रूहानी

Mon, 27 May 2019 06:03 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 27 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Iran can raise referendum on nuclear program: Hassan Rouhani
हसन रूहानी (फाइल फोटो)

विश्व शक्तियों से समझौता असफल होने और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उनका देश परमाणु कार्यक्रम पर एक जनमत संग्रह करा सकता है। सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, राष्ट्रपति रूहानी ने शनिवार की शाम ईरान के प्रमुख मीडिया प्रतिष्ठानों के संपादकों के साथ बैठक में यह सुझाव दिया। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने रूहानी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। रूहानी ने कहा कि उन्होंने सर्वोच्च नेता खामनेई को 2004 में उस वक्त जनमत संग्रह की सलाह दी थी, जब वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के वरिष्ठ वार्ताकार थे। रूहानी के हवाले से बताया गया कि उस वक्त सर्वोच्च नेता ने जनमत के विचार को मंजूरी दी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। इस तरह का मतदान किसी भी समय एक समाधान हो सकता है। पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा के कार्यकाल में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। पिछले एक डेढ़ महीने से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने फारस की खाड़ी में अपने युद्धक पोत और बम वर्षक विमान तैनात कर दिए हैं। हाल में ही इराक स्थित अमेरिकी दूतावास पर राकेट दागे गए थे, जिसको लेकर भी अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता को तैयार : इराक
इराक का कहना है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता को तैयार है। इराकी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद हलबुसी ने शनिवार को कहा कि अगर बगदाद से कहा गया, तो वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने को तैयार है। हलबुसी का यह बयान ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ की दो दिवसीय इराक यात्रा के दौरान आया है। इस बीच, ईरानी वित्त मंत्री जारिफ ने इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल मेहंदी से मुलाकात की। जारिफ का इराक दौरा ऐसे समय हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। जारिफ से मुलाकात के दौरान इराकी प्रधानमंत्री मेहंदी ने कहा कि युद्ध किसी समस्य का हल नहीं है। उन्होंने युद्ध के खतरों को लेकर ईरान को आगाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed