{"_id":"659623b41ce60999980a4fe9","slug":"iran-bomb-blast-deadliest-since-islamic-revolution-1979-latest-update-news-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Bomb Blast: ईरानी कमांडर की कब्र के पास हुए हमले में बड़ा नुकसान, इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बड़ा हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Bomb Blast: ईरानी कमांडर की कब्र के पास हुए हमले में बड़ा नुकसान, इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बड़ा हमला
Thu, 04 Jan 2024 12:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:07 PM IST
सार
हमले के बाद कहा गया था कि बम विस्फोटों में 103 लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा कम कर दिया गया था और कहा गया कि कुछ मृतकों के नामों की दो बार गिनती हो गई थी।
विज्ञापन
ईरान में बम धमाके के बाद के हालात
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईरान में बुधवार को हुए दो बम धमाकों में 95 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अभी तक इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अमेरिका के हमले में मारे गए ईरानी सेना के जनरल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम को निशाना बनाया गया। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं है और ईरानी जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं।
बम धमाके में अभी तक मिली हैं ये जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय ईरान में हुए बम विस्फोट पर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'हम ईरान के केरमान शहर में हुए बम धमाकों से हैरान और दुखी हैं। यह एक मुश्किल वक्त है और हम ईरान की सरकार और उसके लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रदर्शित करते हैं।'
विज्ञापन
बम धमाके में अभी तक मिली हैं ये जानकारी
- हमला ईरान के शहर केरमान में हुआ, जहां विस्फोटक से भरे बैगों में धमाका हुआ।
- हमले के बाद कहा गया था कि बम विस्फोटों में 103 लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा कम कर दिया गया था और कहा गया कि कुछ मृतकों के नामों की दो बार गिनती हो गई थी। इन धमाकों में 210 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
- अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की बुधवार को चौथी बरसी थी। इस मौके पर कासिम सुलेमानी की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान पहला बम विस्फोट हुआ।
- दूसरा बम विस्फोट पहले धमाके के 20 मिनट बाद हुआ। इसके चलते ही बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। दरअसल पहले धमाके के बाद मौके पर इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोग भी थे, जब दूसरा हमला हुआ तो आम नागरिकों के साथ ही इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
- ईरान में साल 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से यह ईरान में हुआ सबसे बड़ा हमला है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। शिया बहुल ईरान में सुन्नी कट्टरपंथी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट भी कई हमलों को अंजाम दे चुका है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हुआ यह पहला हमला है।
- ईरान में यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान समर्थित हमास और हिजबुल्ला जैसे संगठन इस्राइल के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। साथ ही ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी लाल सागर और अरब सागर के इलाकों में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में ईरान में हमले के बाद आशंकाओं और असमंजस के हालात हैं।
- ईरान में हमले के शक की सुईं इस्राइल की तरफ घूम रही है लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ इतने बड़े पैमाने पर हुए हमले के पीछे इस्राइल की संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं। इस्राइल ने ईरान में कई हमले किए हैं लेकिन वह हमले ईरानी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थानों पर हुए हैं। आम जनता को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में इस्राइल के शामिल होने की संलिप्तता कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ईरान में हुए बम विस्फोट पर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'हम ईरान के केरमान शहर में हुए बम धमाकों से हैरान और दुखी हैं। यह एक मुश्किल वक्त है और हम ईरान की सरकार और उसके लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रदर्शित करते हैं।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन