फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-backed militia fired rockets at US forces in Syria

बदले की कार्रवाई: ईरान समर्थित लड़ाकों ने सीरिया में अमेरिकी सेना पर बरसाए रॉकेट

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

  • तनाव जारी, मिलिशिया समूहों ने बदले की कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैनिकों पर भी रॉकेट हमले किए

विज्ञापन
Iran-backed militia fired rockets at US forces in Syria
अमेरिका-ईरान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका द्वारा इराक व सीरियाई सीमा पर ईरान समर्थित मिलिशिया (लड़ाका) गुटों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के एक दिन बाद बदले की कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैनिकों पर भी रॉकेट हमले किए गए। पूर्वी सीरिया में हुए इन हमलों में किसी से हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने हवाई हमलों के बाद अमेरिका से बदला लेने की बात कही थी। 

विज्ञापन


ईरान समर्थक मिलिशिया के सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर रॉकेट बरसाने के बाद अमेरिका की सेना भी हरकत में आई और उसने जवाबी कार्रवाई में सीरियाई गुटों के खिलाफ अपनी तोपों का मुंह खोल दिया। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैन्य मिशन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने ट्विटर पर कहा, सुबह सात बजकर 44 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर सीरिया में अमेरिकी बलों पर रॉकेट से कई हमले हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ और अब इनसे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एक दिन पूर्व पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा था कि ये मिलिशिया समूह इराक में अमेरिकी बलों के खिलाफ ड्रोन से हमला करने के लिए इन ठिकानों का इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटमी समझौते पर अब दूसरा पक्ष ले फैसला : ईरान
ईरान-अमेरिका में एटमी समझौते पर लगातार जारी कोशिशों के बीच विएना में हुई बातचीत के दौरान ईरान ने सभी पक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि अब इस फैसला लेने की बारी उनकी है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीजेदाह ने कहा, ईरान अपना फैसला बता चुका है और अब इस पर अन्य पक्षों को फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed