फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Approves Internet Restoration After 87-Day Blackout Amid Ongoing Regional Tensions

Iran: 87 दिनों बाद ईरान में इंटरनेट बहाली की मंजूरी, युद्ध के बीच लंबे ब्लैकआउट से लोगों को राहत की उम्मीद

Mon, 25 May 2026 10:02 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 May 2026 10:02 PM IST
सार

ईरान में 87 दिनों बाद इंटरनेट सेवा बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से आम जनता के लिए डिजिटल सेवाएं बंद थीं।

विज्ञापन
Iran Approves Internet Restoration After 87-Day Blackout Amid Ongoing Regional Tensions
इंटरनेट बहाली की मंजूरी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ईरान में करीब तीन महीने से जारी डिजिटल ब्लैकआउट के बाद अब आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ईरानी अधिकारियों ने 87 दिनों बाद इंटरनेट और संचार सेवाओं को फिर से बहाल करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश लंबे समय से विरोध प्रदर्शनों, क्षेत्रीय तनाव और साइबर प्रतिबंधों के कारण वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क से लगभग कट चुका था।

विज्ञापन


28 फरवरी से बंद थीं सेवाएं
रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इस्राइल के साथ बढ़े तनाव के बाद ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर सख्त पाबंदियां लगा दी गई थीं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि आम नागरिकों के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं। इससे कारोबार, शिक्षा और संचार पर बड़ा असर पड़ा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में ईरान में मोबाइल फोन आयात में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल की तुलना में फोन आयात और उसकी कुल कीमत दोनों में बड़ी कमी आई है। विश्लेषकों का कहना है कि इंटरनेट प्रतिबंध और आर्थिक अस्थिरता के कारण इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस की बैठक में फैसला
सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेट सेवा बहाल करने का फैसला उपराष्ट्रपति मोहम्मदरेजा आरिफ की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस की बैठक में लिया गया। ईरानी मीडिया का दावा है कि सरकार इंटरनेट एक्सेस को जनवरी 2026 से पहले वाली स्थिति में वापस लाने की तैयारी कर रही है।


युवा उद्यमियों और डिजिटल कारोबार पर पड़ा असर
लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने का सबसे बड़ा असर डिजिटल कारोबार और युवाओं पर पड़ा। रिपोर्टों में कहा गया है कि कई युवा उद्यमी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कम लागत वाले बिजनेस शुरू करना चाहते थे, लेकिन इंटरनेट प्रतिबंधों के कारण उनके अवसर सीमित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed