{"_id":"6089e1678ebc3e591c36a055","slug":"iran-and-us-navy-face-to-face-in-persian-gulf","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रवाद: फारस की खाड़ी में ईरान व अमेरिकी नौसेना का आमना-सामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्षेत्रवाद: फारस की खाड़ी में ईरान व अमेरिकी नौसेना का आमना-सामना
Thu, 29 Apr 2021 03:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Apr 2021 03:57 AM IST
सार
- फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरानी अर्धसैनिक बलों के बीच गोलीबारी
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
फारस की खाड़ी में अमेरिका के एक युद्धक जहाज ने ईरानी अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के जहाजों को चेतावनी देते हुए उस समय गोलीबारी की जब वे एक गश्त के दौरान बहुत नजदीक आ गए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना ने बुधवार को फारस की खाड़ी के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में सोमवार रात को आमने-सामने हुए मुकाबले का फुटेज जारी किया है। ईरान ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस फायरबोल्ट ने चेतावनी देते हुए उस समय गोलियां चलाई जब रिवॉल्यूशनरी गार्ड के तीन जहाज उसके 62 मीटर के दायरे में आ गए।
विज्ञापन