फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Accuses US and Israel of Targeting Civilians Amid Escalating Conflict in United Nation

Iran: ईरान के नागरिक इलाकों पर हो रही है बमबारी? UN में अमेरिका-इस्राइल पर गंभीर आरोप, 1300 मौतों का भी दावा

Sat, 07 Mar 2026 09:14 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Shivam Garg Updated Sat, 07 Mar 2026 09:14 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने अमेरिका और इस्राइल पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनके अनुसार अब तक 1300 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है और कई स्कूल व अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
Iran Accuses US and Israel of Targeting Civilians Amid Escalating Conflict in United Nation
अमीर-सईद इरावानी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि आमिर सईद इरवानी ने कहा कि दोनों देशों की ओर से ईरान और उसके नागरिकों पर क्रूर और व्यापक हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में दिए गए अपने बयान में इरावानी ने दावा किया कि इन हमलों में नागरिकों और नागरिक ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में भारी बम गिराए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन


नागरिक इलाकों पर हमले का आरोप
ईरानी प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि कई शहरों में बिना भेदभाव के हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक संरचनाओं को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनके मुताबिक हमलों में 2000 पाउंड के बम तक इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मचा रहे हैं। इरावानी ने कहा कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नागरिकों को डराना और अधिकतम नुकसान पहुंचाना है।

1300 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा
ईरान के अनुसार अब तक इस संघर्ष में 1,332 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा हजारों लोग घायल हुए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इरावानी ने यह भी कहा कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

स्कूल और अस्पताल भी हुए प्रभावित
ईरान के अनुसार इस संघर्ष में देशभर में कई महत्वपूर्ण संस्थानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया है, जिनमें हवाई अड्डे, स्कूल, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र, आवासीय इमारतें, खेल परिसर, मस्जिदें और पुलिस मुख्यालय शामिल हैं। स्थायी प्रतिनिधि के अनुसार अब तक 20 से अधिक स्कूल और 13 स्वास्थ्य सुविधाएं हमलों में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।


सुरक्षा परिषद से कार्रवाई की मांग
ईरान ने इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इरावानी ने कहा कि ईरान कई बार परिषद से इस अपराधपूर्ण युद्ध को रोकने की अपील कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed