West Asia Crisis: बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन का अपहरण, सुरक्षा बलों ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इराक में अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन के अपहरण होने की खबर से चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और एक गाड़ी जब्त की, लेकिन बाकी आरोपी फरार हैं।
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच बगदाद से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। मंगलवार को अमेरिकी पत्रकार और फ्रीलांसर शेली किटलसन को अपहरण कर लिया गया। किटलसन एक अनुभवी फ्रीलांसर हैं, जिन्होंने इराक और सीरिया से रिपोर्टिंग की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपहरण दो कारों से हुआ पहली कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पत्रकार को दूसरी कार में ले जाया गया, जिसके बाद इराकी सुरक्षा बलों ने तुरंत पीछा किया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहरण में इस्तेमाल एक कार जब्त की।
अल-मॉनिटर और अन्य मीडिया ने किटलसन की सुरक्षित रिहाई की मांग की। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने मामले पर नजर रखी। अपहरण से पश्चिम एशिया में विदेशी पत्रकारों की सुरक्षा पर बढ़ती चिंताएं सामने आई हैं। इराक की आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए एक वाहन को रोकने की कोशिश की, जो पलट गया। इस कार्रवाई में एक संदिग्ध गिरफ्तार किया गया और एक कार जब्त की गई, लेकिन बाकी लोग अभी भी फरार हैं।
ये भी पढ़ें:- बुकर प्राइज: साहित्य जगत में भारत का डंका, फाइनल की दौड़ में पद्मा विश्वनाथन की जगह पक्की
सुरक्षा बलों ने शुरू किया खोज अभियान
दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार को बगदाद के सादून स्ट्रीट में अपहरण किया गया। उसके बाद सभी चौकियों पर अलर्ट जारी किया गया और अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए वे बबिल प्रांत की तरफ भागे। क्षेत्रीय समाचार साइट अल-मॉनिटर ने कहा कि वे गहरा चिंतित हैं और पत्रकार की सुरक्षित और तुरंत रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किटलसन की रिपोर्टिंग महत्वपूर्ण है और वे चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी पत्रकारिता जारी रखें।
ये भी पढ़ें:- कहां हैं मोजतबा खामेनेई?: जंग के एक महीने बाद भी गायब हैं ईरान के सर्वोच्च नेता, रूसी दूत ने किया बड़ा दावा
किटलसन लंबे समय से सीरिया और इराक में रिपोर्टिंग कर रही
किटलसन लंबे समय से सीरिया और इराक में रिपोर्टिंग कर रही हैं। हालांकि अभी तक अमेरिकी दूतावास ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इस मामले पर नजर रख रहे हैं।
गौरतलब है कि इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया ने पिछले साल भी विदेशी नागरिकों को अगवा किया था। उदाहरण के तौर पर, प्रिंसटन की ग्रेजुएट छात्रा एलिजाबेथ त्सुर्कोव 2023 में बगदाद में लापता हुई थीं। उन्हें सितंबर 2025 में अमेरिकी अधिकारियों को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि उन्हें काताइब हिजबुल्ला ने अपहरण किया था, हालांकि इस समूह ने कभी आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी नहीं ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.