फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   internet services in Ukraine may stop, Musk said US army to pay bill

Elon Musk: यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं रोकने के संकेत, मस्क बोले- अब अमेरिकी सरकार चुकाए स्टार लिंक का बिल

Sat, 15 Oct 2022 01:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 01:38 PM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सेना से कहा है कि आगे की सेवाओं का बिल वह चुकाए। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
internet services in Ukraine may stop, Musk said US army to pay bill
एलन मस्क - फोटो : Social media

विस्तार

जंग से जर्जर हो चुके यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं ठप हो  सकती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन में अपनी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं लगातार जारी रखने में हाथ खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


एलन मस्क ने कहा है कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सरकार से कहा है कि आगे की सेवाओं का बिल वह चुकाए। इससे पहले गुरुवार को आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टारलिंक ने अमेरिकी सेना को सूचित किया है कि वह अब इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकेगी। एलन मस्क ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


मस्क ने पेंटागन को लिखा पत्र
मस्क ने इस आगे इंटरनेट सेवाएं जारी नहीं रख पाने को लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का पत्र लिखा है। मस्क ने ट्वीट किया कि स्पेसएक्स पुराना बिल नहीं मांग रही है, बल्कि अनिश्चितकाल तक सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग इस मुद्दे पर मस्क के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पेंटागन को स्पेसएक्स के प्रमुख का पत्र मिला है। पत्र में मस्क ने यह भी कहा कि यूक्रेन में इंटरनेट सेवाओं पर पहले ही 8 करोड़ डॉलर खर्च हो चुके हैं। इस साल के अंत तक यह खर्च 10 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है।



मस्क के इस पत्र से यह दावा भी गलत साबित हुआ है कि पूर्व में यूक्रेन भेजे गए 20 हजार टर्मिनल में से करीब 85 फीसदी का खर्च अमेरिका, पोलैंड व अन्य देशों ने उठाया था। मस्क ने कहा कि वे कुछ और टर्मिनल यूक्रेन भेज सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed