फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Yoga Day in Washington Celebrated With Enthusiasm Starts With Prayers and Classical Dance

International Yoga Day: वॉशिंगटन पर चढ़ा योग का खुमार, प्रार्थना और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ हुई शुरुआत

Thu, 20 Jun 2024 07:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Jun 2024 07:48 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस साल की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। कार्यक्रम में रंगनाथन ने कहा कि योग समाज के उज्जवल भविष्य के लिए सद्भाव और संतुलन बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

विज्ञापन
International Yoga Day in Washington Celebrated With Enthusiasm Starts With Prayers and Classical Dance
International Yoga Day - फोटो : X/@IndianEmbassyUS

विस्तार

अमेरिका में भी योग का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। योग और ध्यान सत्र में विभिन्न सामुदायिक संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ इसकी खासियतें जानीं। कार्यक्रम को अमेरिका में भारत की उप-राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने संबोधित भी किया।

विज्ञापन

International Yoga Day in Washington Celebrated With Enthusiasm Starts With Prayers and Classical Dance
International Yoga Day - फोटो : X/@IndianEmbassyUS

पोटोमैक नदी के किनारे सुरम्य घाट पर कार्यक्रम
कार्यक्रम पोटोमैक नदी के किनारे सुरम्य घाट पर आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ हुई। योग सत्र ने भारत के इतिहास से लोगों को रूबरू कराया। इसके जरिए लोगों को भारत की एकता और सद्भाव की भावना से भी रूरबरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day in Washington Celebrated With Enthusiasm Starts With Prayers and Classical Dance
International Yoga Day - फोटो : X/@IndianEmbassyUS

इस साल की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस साल की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। कार्यक्रम में रंगनाथन ने कहा कि योग समाज के उज्जवल भविष्य के लिए सद्भाव और संतुलन बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। इसीलिए 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।

विज्ञापन

International Yoga Day in Washington Celebrated With Enthusiasm Starts With Prayers and Classical Dance
International Yoga Day - फोटो : X/@IndianEmbassyUS

योग का अभ्यास दूर-दूर तक फैल चुका है
रंगनाथन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मसौदा प्रस्ताव भारत की ओर से प्रस्तावित किया गया था। रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था। सिंधु घाटी सभ्यता में अपनी शुरुआत के बाद से योग का अभ्यास दूर-दूर तक फैल चुका है। लगभग 5,000 साल बाद भी दुनियाभर में करोड़ों लोग योग का अभ्यास करते हैं। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में बाजरा, पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और प्रथाओं को शामिल करने को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed