फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   international women's day: Pakistan Minister's firdous ashiq awan oppose Aurat March on 8th march

महिलाओं के सवाल पर पाकिस्तान का नकली चेहरा सामने आया, 'औरत मार्च' का किया विरोध

Fri, 06 Mar 2020 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Mar 2020 07:43 PM IST
सार

  • महिला दिवस पर होने वाले औरत मार्च के खिलाफ इमरान सरकार का कड़ा रुख
  • औरत की आजादी की बात को इस्लाम और पाकिस्तानी संस्कृति के खिलाफ बताया
  • सरकार का दावा, सड़कों पर नारे उछालने वाले महिलाओं को गुमराह करते हैं  

विज्ञापन
international women's day: Pakistan Minister's firdous ashiq awan oppose Aurat March on 8th march
Aurat March - फोटो : Social Media

विस्तार

अपने देश में महिलाओं की आजादी की बात करने वाला पाकिस्तान महिला दिवस के मौके पर होने वाले औरत मार्च को लेकर क्या नजरिया रखता है, यह प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहायक और सूचना मंत्री डॉ फिरदौस आशिक अवान के बयान से साफ हो जाता है।

विज्ञापन


आशिक अवान ने महिलाओं की सुरक्षा और हकों की बड़ी-बड़ी बात करने के साथ ही इशारों-इशारों में 8 मार्च को होने वाले 'औरत मार्च' का विरोध किया है।


उन्होंने एक समारोह में कहा कि सरकार के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण एक सबसे बड़ा मिशन है, लेकिन जो लोग इसके नाम पर सड़कों पर उतर कर महिलाओं के हकों की बात करके उन्हें बरगलाना चाहते हैं, वह सही नहीं है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक, अवान ने एक कार्यक्रम में कहा कि जो लोग मीडिया में महिलाओं की आजादी और सशक्तिकरण के नाम पर नारे उछाल रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि महिलाएं सबसे ज्यादा उसी मानसिकता से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर उतर कर नारे लगाना किसी भी तरह हमारे समाज, धर्म और परिवार के लिए सही नहीं है। आखिर आप किस तरह का अधिकार चाहते हैं? उन्होंने धमकी भरे अंदाज में ये भी कहा कि हमें देखना होगा कि आखिर वो लोग कौन हैं, जो इस मानसिकता को आगे बढ़ा रहे हैं और पूरे देश को और खासकर महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं।

अवान ने कहा कि उनके देश का संविधान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है और उन्हें पूरी आजादी देता है। उनकी सरकार की प्राथमिकता भी यही है कि महिलाओं को पूरी आजादी मिले।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के एक स्वयंसेवी महिला संगठन ‘हम औरतें’ ने 2018 से औरत मार्च की शुरुआत की थी। यह संगठन हर साल महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को औरत मार्च का आयोजन करती है जिसमें महिलाओं को हर क्षेत्र में आजादी देने और आगे बढ़ाने की बात कही जाती है।

पिछले साल इस रैली के दौरान इस्लामिक मूल्यों का हवाला देते हुए और महिलाओं को भड़काने की बात करते हुए टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे पाकिस्तानी संस्कृति के खिलाफ बताने वाले गुट ने इसमें खलल डाला था। बाद में सोशल मीडिया पर इस मार्च से जुड़ी खबरें वायरल होती रही थीं।


इस बार भी 8 मार्च को होने वाले 'औरत मार्च' को लेकर सरकार का यह रुख किसी न किसी टकराव का संकेत दे रही है। जाहिर है जो पाकिस्तान भारत में शाहीनबाग या ऐसे आंदोलनों का समर्थन करने की बात करता हो और भारत में मुस्लिम महिलाओं के सड़कों पर उतरने में उसे इस्लाम खतरे में नजर नहीं आता हो, उसका दूसरा और कट्टर चेहरा 'औरत मार्च' के बहाने दुनिया के सामने है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed