फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International Criminal Court case filed against Brazil President Jair Bolsonaro in crime against nature

ब्राजील : प्रकृति से खिलवाड़ संबंधी अपराध में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर केस दर्ज

Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, द हैग
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, द हैग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
सार

ऑस्ट्रिया में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाली संस्था ‘ऑलराइज’ ने का कहना है कि प्रकृति के खिलाफ अपराध मानवता के विरुद्ध एक तरह का गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा, ब्राजील के राष्ट्रपति सब कुछ जानते हुए अमेजन के जंगलों का विनाश करवा रहे थे। उन्हें पता था कि इसके नतीजे क्या होंगे।

विज्ञापन
International Criminal Court case filed against Brazil President Jair Bolsonaro in crime against nature
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो - फोटो : Facebook

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) में प्रकृति से खिलवाड़ संबंधी अपराध का केस दर्ज कराया गया है। ऑस्ट्रिया में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाली संस्था ‘ऑलराइज’ ने अपील की है कि आधिकारिक तौर पर जांच की जाए कि बोल्सोनारो की नीतियां मानवता के खिलाफ हैं या नहीं।

विज्ञापन


सब कुछ जानते हुए अमेजन के जंगलों का विनाश करवाते रहे जायर बोल्सोनारो
ऑलराइस के संस्थापक योहानेस वेजेमान का कहना है कि प्रकृति के खिलाफ अपराध मानवता के विरुद्ध एक तरह का गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा, ब्राजील के राष्ट्रपति सब कुछ जानते हुए अमेजन के जंगलों का विनाश करवा रहे थे। उन्हें पता था कि इसके नतीजे क्या होंगे।
विज्ञापन


बोल्सोनारो के खिलाफ आईसीसी में यह शिकायत ऐसे वक्त में दर्ज हुई है जब दुनिया अगले माह ग्लासगो में होने वाले कॉप-26 जलवायु सम्मेलन की तैयारी कर रही है और सभी का ध्यान पर्यावरण की समस्याओं की ओर है। मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि अमेजन के जंगलों की कटाई के कारण जितना कार्बन उत्सर्जन हो रहा है, वह इटली या स्पेन के वार्षिक कुल उत्सर्जन से ज्यादा है। इस कटाई के कारण इतनी कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है, जितनी अमेजन सोख नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु विरोधी कदम रोकने की मिसाल बनेगा मामला
द हेग में बोल्सोनारो के खिलाफ तीन और शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन यह मामला दूसरे मामलों से अलग हटकर है। ऑलराइज के मुताबिक यह मामला एक मिसाल बनेगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे और मामले भी सामने आएंगे। ऑलराइस के संस्थापक वेजेमान ने बताया कि इस शिकायत का असर अन्य देशों पर भी होगा और वे जलवायु विरोधी कदम उठाने से परहेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed