{"_id":"64de35e2def5aae08a021c59","slug":"interim-pakistan-pm-anwaarul-haq-kakar-18-member-cabinet-takes-oath-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: अंतरिम पाक पीएम काकर की कैबिनेट ने ली शपथ, रक्षा मंत्री बने अली हैदर, सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: अंतरिम पाक पीएम काकर की कैबिनेट ने ली शपथ, रक्षा मंत्री बने अली हैदर, सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी
Thu, 17 Aug 2023 08:29 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:29 PM IST
सार
पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर की 18 सदस्यीय कैबिनेट ने गुरुवार को शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर की 18 सदस्यीय कैबिनेट ने गुरुवार को शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। एक रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनवर अली हैदर को रक्षा मंत्री, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री, सरफराज बुगती को आंतरिक मंत्री, शमशाद अख्तर को वित्त मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा सोलांगी को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह पवित्र कुरान के पाठ के साथ शुरू हुआ
इसी के साथ खलील जॉर्ज ने अल्पसंख्यक मंत्री, उद्योगपति गौहर इजाज ने उद्योग मंत्री, अकादमिक डॉ. उमर सैफ ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अहमद इरफान असलम ने कानून मंत्री, प्रसिद्ध अभिनेता जमाल शाह ने संस्कृति मंत्री, अनीक अहमद ने धार्मिक मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं अख्तर कैबिनेट में एकमात्र महिला हैं। इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह पवित्र कुरान के पाठ के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन
देश में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी
कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। पाकिस्तान इन दिनों नकदी संकट से जूझ रहा है और जब तक आम चुनाव नहीं हो जाते यही नेता देश चलाएंगे। इससे पहले सीनेटर अनवर-उल-हक काकर ने सोमवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
किस्तान में आम चुनाव 90 दिनों के भीतर होने की उम्मीद
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया गया था, जिससे शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया और कार्यवाहक सेटअप स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। वहीं अब पाकिस्तान में आम चुनाव 90 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है लेकिन चुनाव आयोग अगर नई जनगणना के आधार पर परिसीमन कराता है तो इसमें अधिक समय लग सकता है।