लड़ेंगे कोरोना से: 'मिक्स एंड मैच' वैक्सीन के प्रारंभिक सुरक्षा परिणाम जारी, नहीं दिखा कोई गंभीर दुष्प्रभाव
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व एस्ट्राजेनेका की कोरोना रोधी वैक्सीन और रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन को मिलाकर बनाई गई 'मिक्स एंड मैच वैक्सीन' के प्रारंभिक सुरक्षा परिणाम सामने आ गए हैं। इन परिणामों में इस टीके को काफी सुरक्षित बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एस्ट्राजेनेका और स्पूतनिक वी टीके के मिश्रण (मिक्स एंड मैच वैक्सीन) से तैयार किए गए टीके पर दुनिया के पहले अध्ययन के शुरुआती सुरक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) ने शुक्रवार को इन नतीजों का एलान करते हुए कहा कि डाटा का अंतरिम विश्लेषण इसके उपयोग के लिए उच्च सुरक्षा की स्थिति प्रदर्शित करता है, जिसमें टीकाकरण के बाद कोई गंभीर प्रतिकूल घटना या संक्रमण के मामले नहीं आए हैं।
आरडीआईएफ ने अजरबैजान गणराज्य में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोरोना वायरस टीके और रूसी कोविड टीके के पहले कंपोनेंट (स्पूतनिक लाइट टीका) के मिश्रण से तैयार किए गए टीके पर दुनिया के पहले अध्ययन के शुरुआती सुरक्षा परिणाम जारी किए। बता दें कि आरडीआईएफ ने इस पर पिछले साल दिसंबर में अध्ययन शुरू किया था। इस तरह की पहली भागीदारी दिसंबर 2020 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।
बता दें कि इस मिश्रित टीके की सुरक्षा और प्रभाव पर अध्ययन की शुरुआत अजरबैजान में इस साल फरवरी में हुई थी। बयान के अनुसार अभी तक 50 वॉलंटियरों को यह टीका लगाया जा चुका है और नए प्रतिभागियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। डाटा का अंतरिम विश्लेषण उच्च स्तरीय सुरक्षा का प्रदर्शन करता है और टीकाकरण के बाद किसी गंभीर दुष्प्रभाव या कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले नहीं आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.